टीवी मसाला

चारू असोपा ने सुष्मिता सेन के साथ मनाया बेटी का पहला बर्थडे, साथ नहीं दिखे पति राजीव

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 29, 2022, 11:47 PM IST

Rajeev Sen and Charu Asopa: चारू असोपा और राजीव सेन के रिश्ते में दरारा आ गई हैं। दोनों ने एक- दूसरे से अलग होने का फैसला ले लिया है। इस बीच चारू ने अपनी बेटी का पहला जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। बेटी के जन्मदिन पर नहीं पहुंचे राजीव।

Image

sushmita sen and charu asopa

Rajeev Sen and Charu Asopa: राजीव सेन (Rajiv Sen) और चारु असोपा (Charu Asopa) के रिश्ते में दरार आ चुकी हैं। कपल ने अपनी बेटी जियाना की वजह से रिश्ते को दोबारा मौका देने का फैसला किया था। लेकिन दोनों के रिश्ते में कुछ भी ठीक होने की गुंजाइश खत्म हो चुकी हैं। चारू ने तलाक लेने का फैसला कर लिया है। भले ही दोनों की शादी में कुछ ठीक नहीं हूं। लेकिन दोनों अपनी बेटी जियाना के पहले जन्मदिन को साथ में सेलिब्रेट करना चाहते थे। लेकिन राजीव अपनी बेटी के बर्थडे पर नहीं पहुंचे।

चारू ने सुष्मिता सेन के साथ सेलिब्रेट किया बेटी का पहला बर्थडे

पिछले दिनों चारू अपनी बेटी के साथ भीलवाड़ा में थी। एक्ट्रेस हाल ही में अपने भाई के साथ मुंबई पहुंची हैं। चारू ने हाल ही में अपनी बेटी के जन्मदिन का वीडियो शेयर किया है। चारू ने कहा कि सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) की दोनों बेटी रेनी और अलिशा ने कुछ खास प्लान किया है। राजीव और सुष्मिता के पिता सुबीर सेन भी मुंबई में रहते हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि जियाना की बुआ सुष्मिता को बहुत ज्यादा पैंपर करती हैं। इतना ही नहीं चारू अपने सास- ससुर के साथ भी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं।

नए घर में शिफ्ट हुईं चारू असोपा

दोनों एक- दूसरे से तलाक लेना चाहते हैं। इस बीच एक्ट्रेस अपने नए घर में शिफ्ट हुई है। चारू ने कहा कि सच्चाई सबके सामने जल्द आएगी। कुछ समय पहले चारू और राजीव की बेटी को डेंगू हुआ था। अपनी बेटी से मिलने राजीव उदयपुर पहुंचे थे। चारू और राजीव अपनी बेटी से बहुत प्यार करते हैं। दोनों का रिश्ता खुली किताब बन गया है। चारू ने राजीव पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस ने कहा था कि राजीव उन्हें मारते हैं। इतना ही नहीं उन पर शक करते हैं।

एक्ट्रेस ने बताया कि राजीव ने उन्हें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ब्लॉक कर दिया है। वहीं, राजीव ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है। इससे पहले भी चारू ने राजीव से तलाक लेने का फैसला किया था, लेकिन दोनों ने अपनी बेटी जियाना को देखते हुए अपने रिश्ते को दोबारा मौका देने के फैसला लिया था। चारू पेशे से एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article