बॉलीवुड

Chandramukhi 2 Ott Release: कंगना रनौत की 'चंद्रमुखी 2' ओटीटी पर करेगी धमाका, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 17, 2023, 02:30 PM IST

Chandramukhi 2 Ott Release Date: कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म चंद्रमुखी 2 को बॉक्स ऑफिस पर मिली- जुली प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म में एक्ट्रेस के काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फैंस फिल्म के ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Image

Chandramukhi 2 (credit pic: instagram)

Chandramukhi 2 Ott Release Date: कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और राघव लॉरेंस (Raghav Lawrence) की फिल्म चंद्रमुखी 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म में कंगना ने चंद्रमुखी का किरदारा निभाया है। इस फिल्म से एक्ट्रेस ने तमिल फिल्मों में डेब्यू किया है। रजनीकांत की कल्ट फिल्म चंद्रमुखी का सीक्वल है। चंद्रमुखी 2 सिनेमाघरों में 28 सिंतबर को रिलीज हुई थी। दर्शक इस फिल्म के ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी चंद्रमुखी 2

चंद्रमुखी 2 की ओटीटी रिलीज की डेट सामने आ गई है। फिल्म 27 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन पी. वासु ने किया है। दर्शक एक बार फिर चंद्रमुखी की दुनिया को देख पाएंगे। फिल्म को तमिल, तेलुगु, मलयलाम, कन्नड़ और हिंदी भाषा में रिलीज किया जाएगा। फिल्म को बनाने में 60 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म ने 40 करोड़ का बिजनेस किया है। लाइका प्रोडक्शन को 20 करोड़ का नुकसान हुआ। चंद्रमुखी 2 को लेकर दर्शकों को काफी उम्मीद थी। लेकिन फिल्म दर्शकों की उम्मीद पर खरी नहीं उतर पाई।

वहीं, कंगना के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस इन दिनों अपनी फिल्म तेजस को लेकर चर्चा में हैं। तेजस में एयरफोर्स ऑफिसर की भूमिका में हैं। एक्ट्रेस जल्द तेजस का प्रमोशन शुरू करेगी। तेजस अगले महीने 19 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article