टीवी मसाला

Bigg Boss 17: अंकित- ऐश्वर्या को पीछे छोड़ मन्नारा चोपड़ा बनीं एंटरटेनमेंट क्वीन, यूजर्स बोले- ये है रियल स्टार

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 17, 2023, 01:02 PM IST

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। मेकर्स लगातार शो के प्रोमो शेयर कर रहे हैं। शो में सबसे पहले मन्नारा चोपड़ा की एंट्री हुई थी। ट्विटर पर मन्नारा ट्रेंड कर रही हैं। दर्शकों को मन्नारा काफी एंटरटेनिंग लग रही हैं।

Image

Bigg Boss 17 Mannara Chopra (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: टीवी के मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। घर में आते ही कंटेस्टेंट्स ने अपनी गेम खेलनी शुरू कर दी है। कंटेस्टेंट्स शो को हिट बनाने में जुट गए हैं। शो में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा, ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार, सनी आर्या, मुनव्वर फारुकी, सना रहीस खान, मन्नारा चोपड़ा, फिरोजा खान ने हिस्सा लिया है। घर में सबसे पहले मन्नारा चोपड़ा ने एंट्री ली थी।

मन्नारा प्रियंका चोपड़ा की कजन हैं। एक्ट्रेस ने साउथ फिल्मों में काम किया है। जब उन्होंने घर में एंट्री ली है। तो वो दर्शकों को काफी इरिटेटिंग लगी थी। लेकिन अब मन्नारा को दर्शक पंसद कर रहे हैं।

मन्नारा दर्शकों को लगी एंटरटेनिंग

मन्नारा शो में काफी एंटरटेनिंग लग रही हैं। शो में फैंस को मन्नारा और मुनव्वर की क्यूट बॉन्डिंग पसंद आ रही हैं। एक्ट्रेस शो में ओपनियन देती है। उनका क्यूट अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। बिग बॉस ने कन्फेशन रूम में मुनव्वर, मन्नारा और रिंकू धवन को अपना फेवरेट बताया है। मन्नारा घर की सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट हैं।

ट्विटर पर मन्नारा ट्रेंड कर रही हैं। एक यूजर ने लिखा, मन्नारा चोपड़ा मस्त। दूसरे यूजर ने लिखा, मन्नारा चोपड़ा सबसे ज्यादा एंटरटेनिंग है। सोशल मीडिया यूजर्स मन्नारा को क्यूट बता रहे हैं। घर में हाल ही में नॉमिनेशन टास्क हुआ। नॉमिनेशन टास्क का प्रोमो मेकर्स ने शेयर कर दिया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article