बॉलीवुड

सिकंदर मूवी: सेंसर बोर्ड ने म्यूट किया सलमान खान की फिल्म में ये शब्द, मिली UA 13+ रेटिंग

CBFC muted words in Sikandar: बॉलीवुड कलाकार सलमान खान (Salman Khan) इस ईद पर अपनी नई फिल्म सिकंदर (Sikandar) लेकर थिएटर्स में आएंगे, जिसमें रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) भी अहम किरदार प्ले करती दिखाई देंगी। सलमान खान और रश्मिका मंदाना की सिकंदर को सेंसर बोर्ड से UA 13+ रेटिंग मिली है। खबरें हैं कि सेंसर बोर्ड ने इसके कुछ शब्द म्यूट किए हैं।

Image

Salman Khan Sikandar

CBFC muted words in Sikandar: सलमान खान (Salman Khan) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की नई फिल्म सिकंदर (Sikandar Movie) कुछ ही दिनों में दर्शकों के सामने होगी, जिसके ट्रेलर को हाल ही में रिलीज किया गया है। इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिला है, जिसे देखते हुए माना जा रहा है कि सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर कई सारे रिकॉर्ड बनाएगी। अगर सिकंदर को लेकर सामने आई ताजा खबर की मानें तो सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को फिल्म में दो तब्दीलियां करने की सलाह दी है, जिनमें से एक शब्द को म्यूट करने को कहा गया है।

बॉलीवुड हंगामा की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म सिकंदर के एक डायलॉग में होम मिनिस्ट है, जिसमें से सेंसर बोर्ड ने होम हटाने को कहा है। सिकंदर में जहां-जहां होम मिनिस्टर यूज हुआ है, उसमें से होम को हटाया जाएगा। इसके अलावा सेंसर बोर्ड ने सिकंदर से राजनीतिक पार्टी की होर्डिंग्स हटाने की सलाह दी है। सीबीएफसी की साइट की की मानें तो सलमान खान और रश्मिका मंदाना की सिकंदर को यूए 13+ रेटिंग मिली है। इसकी लम्बाई 135 मिनट, 47 सेकेंड है।

फिल्म सिकंदर को लेकर कैसा है लोगों में बज?

अगर फिल्म सिकंदर को लेकर दर्शकों के बीच बज की बात करें तो भाईजान के डाईहार्ट फैंस इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं। उन्हों सिकंदर का ट्रेलर भी काफी पसंद आया है लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि सलमान खान सिकंदर में कुछ भी नया करते नजर नहीं आ रहे हैं। पिछले एक दशक से वो जिस तरह की फिल्में ला रहे हैं, सिकंदर भी वैसी ही है। वैसे आप फिल्म सिकंदर के लिए कितने एक्साइटेड हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article