Alia Bhatt's Role in Brahmastra 2: साल 2022 में अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) के निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज हुई थी। इस मूवी में पहली बार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। अब चर्चा तेज हो गई है कि इस मूवी की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और मेकर्स जल्द से जल्द इसकी शूटिंग करने की प्लानिंग कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की वापसी फिल्म में तय है और दीपिका पादुकोण को अहम रोल निभाते हुए देखा जाएगा। अब बड़ी जानकारी यह है कि मेकर्स ने आलिया भट्ट के रोल को एक्सटेंड करने का प्लान किया है। वहीं दूसरी ओर रणबीर कपूर को डबल रोल निभाते हुए देखा जाएगा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Peddi' और 'Devara' हुईं फ्लॉप तो Siddharth Anand ने कसा तंज, तेलुगु फैन्स हुए निराश)
आलिया भट्ट के रोल पर आया बड़ा अपडेट
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका पादुकोण को फिल्म 'ब्रह्मास्त्र 2' के लिए फाइनल किया गया है। आलिया भट्ट को फिल्म के सीक्वल के लिए फाइनल किया गया है। बड़ी रिपोर्ट यह है कि इस मूवी में मेकर्स ने आलिया भट्ट के रोल को बढ़ाने का फैसला किया है। यह भी सुनने में आया है कि आलिया भट्ट इस मूवी के लिए 25 दिनों तक शूटिंग करेंगी। कुल मिलाकर, 'ब्रह्मास्त्र 2' की शूटिंग लगभग 125 दिनों तक चलेगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Deepika Padukone को इसलिए किया गया था 'Spirit' से बाहर !! वजन जानकर उड़ जाएंगे होश)
खबरों के मुताबिक, फिल्म का दूसरा भाग देव और अमृता के किरदारों के इर्द-गिर्द घूमेगा। उम्मीद है कि रणबीर इस प्रोजेक्ट में दो किरदार निभाएंगे। उन्हें देव और शिवा की दोहरी भूमिका देखा जाएगा। वहीं दीपिका को अमृता का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा जबकि आलिया ईशा के रोल में वापसी करेंगी। यह फिल्म साल 2027 में शुरू की जाएगी। आलिया भट्ट के सोहम शाह और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ 'तुंबाड 2' है। आदेश प्रसाद के निर्देशन में बन रही 'तुंबाड' की यह सीक्वल दिसंबर 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
