बॉलीवुड

'Peddi' और 'Devara' हुईं फ्लॉप तो Siddharth Anand ने कसा तंज, तेलुगु फैन्स हुए निराश

Siddharth Anand on Flop Telugu Films: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक यूजर ने तेलुगु की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट जारी की थी। इस पर अब सिद्धार्थ आनंद का कमेंट बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

तेलुगु फ्लॉप मूवीज पर सिद्धार्थ आनंद ने किया रिएक्शन (Pic Credit: Instagram)

Siddharth Anand on Flop Telugu Films: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘किंग’ (King) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक कमेंट विवादों में आ गया है। सिद्धार्थ आनंद ने एक ऐसे पोस्ट पर कमेंट किया है, जिसमें बैक टू बैक कई बड़ी-बड़ी तेलुगु फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बारे बताया गया। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ आनंद को ट्रोल किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Batwara 1947: आमिर खान ने नहीं दी फिल्म की मेकिंग में दखल, Rajkumar Santoshi ने किया बड़ा खुलासा)

तेलुगु फिल्मों को फ्लॉप बताने वाले पोस्ट पर सिद्धार्थ का रिएक्शन

दरअसल, एक्स (X) पर एक यूजर ने हाल में रिलीज हुईं कई बड़ी तेलुगु फिल्मों की लिस्ट शेयर की थी। इस लिस्ट में जूनियर एनटीआर की ‘देवरा’, पवन कल्याण की ‘दे कॉल हिम ओजी’, विजय देवरकोंडा की ‘किंगडम’, राम चरण की ‘पेड्डी’, प्रभास की ‘द राजा साब’, महेश बाबू की ‘गुंटूर कारम’ और नंदमुरी बालकृष्ण की ‘डाकू महाराज’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल थे। पोस्ट में इन फिल्मों को फ्लॉप बताया गया था। इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए सिद्धार्थ आनंद ने अपने एक्स अकाउंट पर “Oops” लिखा। उनका यह कमेंट सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Nayyi Navelli' पर आदित्य धर ने किया मजेदार कमेंट, पत्नी Yami Gautam ने कर डाला ट्रोल)

सिद्धार्थ आनंद को यूजर्स ने किया ट्रोल

सिद्धार्थ आनंद के कमेंट के बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने तो सिद्धार्थ आनंद को उनकी फिल्म ‘फाइटर’ की याद दिला दी। वहीं, कुछ यूजर्स ने उस पोस्ट में शामिल फिल्मों के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर भी सवाल उठाया। एक कमेंट में कहा गया कि ‘देवरा’ हिट रही, जबकि ‘पेड्डी’ को औसत बताया गया, वहीं ‘हनुमान’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ जैसी फिल्मों को ब्लॉकबस्टर बताया गया।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article