साउथ मूवीज

Deepika Padukone को इसलिए किया गया था 'Spirit' से बाहर !! वजन जानकर उड़ जाएंगे होश

Know Why Deepika Padukone's Spirit Exit: हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय रेड्डी वंगा ने फिल्म 'स्पिरिट' से दीपिका पादुकोण को बाहर किए जाने का असली कारण बताया है।

Image

ये थी दीपिका पादुकोण को 'स्पिरिट' से बाहर करने की वजह? (Pic Credit: Instagram)

Know Why Deepika Padukone's Spirit Exit: मशहूर डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म 'स्पिरिट' में साउथ सुपरस्टार प्रभास के अपोजिट बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को कास्ट किया था। इस मूवी में प्रभास और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स भी बेताब थे। दीपिका पादुकोण की बढ़ती डिमांड के चलते उन्हें फिल्म से रातोंरात बाहर कर दिया था। 'स्पिरिट' से बाहर होने के बाद दीपिका पादुकोण को लेकर कई तरह की चीजें सामने आईं। कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि एक्ट्रेस ने 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड की थी तो कईयों में बताया गया कि दीपिका पादुकोण ने मोटी फीस की मांग की थी। इन सभी खबरों के बाद अब संदीप रेड्डी वांगा के भाई ने दीपिका पादुकोण को फिल्म से बाहर क्यों किया गया? इसका असली कारण बताया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Peddi' और 'Devara' हुईं फ्लॉप तो Siddharth Anand ने कसा तंज, तेलुगु फैन्स हुए निराश)

जानिए क्यों किया गया था दीपिका पादुकोण को 'स्पिरिट' से बाहर?

NTV से बात करते हुए संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय रेड्डी वंगा ने फिल्म 'स्पिरिट' से दीपिका पादुकोण के बाहर होने का कारण बताया है। प्रणय रेड्डी वंगा ने कहा कि संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण को फिल्म 'स्पिरिट' से इसलिए बाहर किया था क्योंकि वो इसके प्रॉफिट में 10% की हिस्सेदारी चाहती थीं। एक कारण यह भी था कि दीपिका पादुकोण ने फिल्म की डिटेल्स भी लीक की थीं। इसके बाद फिल्मेकर ने दीपिका पादुकोण को बाहर करने का निर्णय ले लिया था।

उन्होंने कहा कि संदीप लगभग डेढ़ साल से दीपिका पादुकोण के संपर्क में थे और उन्हें फिल्म में लेना चाहते थे लेकिन उनका कहना है कि एक्ट्रेस की दो फिल्में जबरदस्त हिट होने के बाद हालात बदल गए। दीपिका की बढ़ती मांगों ने उन्हें इस प्रोजेक्ट से दूर कर दिया था। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: सीक्वल हिट होते ही 'Awarapan 3' की तैयारियां हुईं शुरू? बिलाल सिद्दीकी ने बताया क्या है मेकर्स का प्लान)

तृप्ति डिमरी ने दीपिका पादुकोण को किया रिप्लेस

'स्पिरिट' से दीपिका पादुकोण को बाहर करने के बाद संदीप रेड्डी वांगा ने तुरंत तृप्ति डिमरी को कास्ट कर लिया था। 'स्पिरिट' का हिस्सा बनने से पहले तृप्ति डिमरी ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' में काम किया था। अब तृप्ति डिमरी और प्रभास की जोड़ी ऑनस्क्रीन रोमांस करती दिखाई देगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article