बॉलीवुड

कितनी लम्बी है 'बॉर्डर 2'? क्या 'धुरंधर' की तरह देने होंगे 4 घंटे... यहां जानें

Border 2 Runtime: सनी देओल स्टारर बॉर्डर 2 की रिलीज डेट चंद दिन दूर है। भारत-पाक 1971 युद्ध पर आधारित ये फिल्म देखने के लिए दर्शक बहुत ही एक्साइटेड हैं लेकिन उन्हें अब तक ये नहीं पता है कि ये कितनी लम्बी होने वाली है। क्या उन्हें बॉर्डर 2 देखने के लिए धुरंधर की तरह ही 4 घंटे का वक्त निकालना होगा? आइए आपको बताते हैं...

Image

Image Source: Movie Posters

Border 2 Runtime: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की नई फिल्म बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे एक्टर्स से सजी बॉर्डर 2 को देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड दिख रहे हैं लेकिन बड़ा सवाल ये है कि क्या ये फिल्म उन्हें सिनेमाघरों में होल्ड कर पाएगी? अगर इनसाइड डिटेल्स की मानें तो मेकर्स आश्वस्त हैं कि फिल्म बॉर्डर 2 दर्शकों को सिनेमाघरों में ठीक तरह से होल्ड करेगी और उनका जमकर एंटरटेनमेंट भी करेगी। मेकर्स को ये भरोसा इसलिए है क्योंकि उन्होंने इसका रनटाइम 3 घंटे से ऊपर का रखा है। (इसे भी पढ़ें: Border 2 Advance Booking: सनी देओल ने दिखाई स्टारपावर, चंद मिनटों में बिके 20k टिकिट)

Border 2

Image Source: Movie Poster

धुरंधर से थोड़ी ही छोटी है बॉर्डर 2

अगर मीडिया में सामने आई जानकारी की मानें तो सनी देओल स्टारर बॉर्डर 2 का रनटाइम 3 घंटे 19 मिनट है। बॉलीवुड बहुत कम ऐसी फिल्में रिलीज करता है, जिनकी लम्बाई 3 घंटे से ऊपर होती है। अगर आप पिछली 10-15 ऐसी फिल्में देखेंगे, जिनकी लम्बाई 3 घंटे से ऊपर रही है, तो पता चलता है कि इन फिल्मों ने दर्शकों को लगातार बांधे रखा है। और दर्शकों ने भी इन्हें सुपरहिट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अगर बॉर्डर 2 के मेकर्स ने इसकी लम्बाई को 3 घंटे से ऊपर रखा है तो उन्हें पूरा भरोसा है कि इसकी कहानी दर्शकों को बांधे रखेगी। कुछ दिनों पहले रिलीज हुई रणवीर सिंह की धुरंधर भी काफी लम्बी थी। धुरंधर का रनटाइम 3 घंटे 34 मिनट था और इसने कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़े थे। (इसे भी पढ़ें: आर्यन खान हिन्दू हैं या मुस्लिम...? मां गौरी खान ने कर दिया खुलासा)

Border 2 Starcast

Image Source: Movie Poster

क्या धुरंधर की तरह की बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ेगी बॉर्डर 2

अब बात आती है कि क्या बॉर्डर 2 भी सिनेमाघरों में धुरंधर की तरह ही रिकॉर्ड तोड़ेगी? अगर दर्शकों के बीच मौजूद उत्साह को देखें तो ऐसा लगता है कि बॉर्डर 2 अच्छी कमाई करेगी लेकिन धुरंधर जैसी सफलता हासिल करना थोड़ा मुश्किल होगा। अगर बॉर्डर 2 को आउटस्टैंडिग रिव्यूज मिलते हैं तब ही ये धुरंधर जैसी कमाई करेगी। फिल्म को अगर औसत रिव्यूज मिलते हैं तो ये हिट की कैटेगिरी में ही शामिल हो पाएगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article