बॉक्स ऑफिस

Border 2 Advance Booking: सनी देओल ने दिखाई स्टारपावर, चंद मिनटों में बिके 20k टिकिट

Border 2 Advance Booking: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जख्मी शेर कहे जाने वाले सनी देओल जल्द ही अपनी नई फिल्म बॉर्डर 2 लेकर सिनेमाघरों में होंगे, जिसमें वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिका में होंगे। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और ट्रेड से सामने आ रही रिपोर्ट्स फैंस को खुश कर देंगी।

Image

Image Source: Border 2 Movie

Border 2 Advance Booking: अभिनेता सनी देओल की नई फिल्म बॉर्डर 2 का प्रमोशन इन दिनों जोर-शोर से चल रहा है। इस फिल्म को बहुत बड़े स्तर पर बनाया गया है और इसमें सनी के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे कलाकार भी हैं। अगर ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर बम्पर ओपनिंग लेने के लिए तैयार है, जिसका पहला सबूत हमारे हाथ लग भी गया है। बॉर्डर 2 के मेकर्स ने कुछ देर पहले ही मूवी की एडवांस बुकिंग शुरू की है और जो आंकड़े अब तक सामने आए हैं, उनके अनुसार सनी पाजी एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस हिलाने के लिए तैयार हैं। (इसे भी पढ़ें: सनी पाजी की 'बॉर्डर 2' के साथ अटैच होगा रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का टीजर)

चंद मिनटों में बॉर्डर 2 ने बेचे 20 हजार टिकिट

मीडिया में सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो बॉर्डर 2 के मेकर्स ने हाल ही में एडवांस बुकिंग शुरू की थी। पिछले कुछ हफ्तों में इसका शानदार प्रमोशन हुआ है, जिसके दम पर बॉर्डर 2 ने जबरदस्त उत्साह पैदा कर लिया है। इसी के चलते कुछ ही मिनटों में बॉर्डर 2 ने टिकिट खिड़की पर लगभग 20 हजार टिकिट्स बेच दी हैं। बॉर्डर 2 ने जिस तरह से इतने टिकिट बेचे हैं, उन्हें देखते हुए यह कहा जा सकता है कि आने वाले दिनों में य एडवांस बुकिंग के भी कई रिकॉर्ड तोड़ डालेगी और ओपनिंग-डे पर चौंकाने वाले आंकड़े दर्ज कराएगी। (इसे भी पढ़ें: King: 2026 में इस खास मौके पर रिलीज होगी शाहरुख खान की फिल्म !! जानिए तारीख)

पहले दिन 40 करोड़ का आंकड़ा आराम से पार कर जाएगी बॉर्डर 2

ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म बॉर्डर 2 पहले दिन 40 करोड़ रुपये का आंकड़ा बड़े ही आराम से पार कर जाएगी। फिल्म को लेकर जो बज है और जिस तरह की एडवांस बुकिंग इसने दर्ज कराई है, उसके बाद पहले दिन 40 करोड़ का आंकड़ा दूर की कौड़ी नहीं लग रहा है। सनी देओल ने गदर 2 से बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त वापसी की है, जिसका फायदा उनकी बॉर्डर 2 को भी मिलेगा।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article