लाइफस्टाइल

Sharad Purnima Wishes: शरद पूर्णिमा पर रिश्तों में घोलें मिठास, शेयर करें ये खूबसूरत विशेज और शायरी

Sharad Purnima Wishes: शरद पूर्णिमा का त्योहार खुशियों, आस्था और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस खास मौके पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, शायरी और कोट्स।

Image

शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं (फोटो: AI)

Sharad Purnima Wishes: हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा का खास महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल अश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को यह त्योहार मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, शरद पूर्णिमा की रात भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों के साथ महारास रचाया था। यही वजह है कि इस पर्व को प्रेम, भक्ति और आस्था से जोड़कर देखा जाता है। इस दिन लोग मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं और घर-परिवार में सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। शरद पूर्णिमा का मौका अपनों के साथ खुशियां बांटने और रिश्तों में मिठास घोलने का भी है। ऐसे में अगर आप दिन की शुरुआत अपने परिवार, दोस्तों या किसी खास इंसान को शुभकामना संदेश भेजकर करना चाहते हैं, तो यहां आपको कई खूबसूरत मैसेज, बधाई संदेश, शायरी और कोट्स मिल जाएंगे। इन्हें आप WhatsApp और सोशल मीडिया के जरिए अपनों के साथ शेयर कर सकते हैं।

Sharad Purnima Hindi Wishes

1- चांदनी बिखरी है आंगन में, जैसे तेरी यादें हों,

हर किरण कहती है तू पास है, जैसे बातें हों,

शरद की ये रातें कुछ कहती हैं चुपचाप,

पलकों पे रुके हैं तेरे ख्वाब बेहिसाब।

शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं 2026।

2- शरद पूर्णिमा की रात्रि का दिलकश है निखार,

इसमें बरसे है सिर्फ देवताओं का प्यार-दुलार,

बने चंद्रमा की चांदनी आपके लिए खुशगवार,

शुभ हो आपके लिए शरद पूर्णिमा का त्यौहार।

3- आश्विन मास की पूर्णिमा का रंग है निराला,

इस दिन चमके चंद्रमा सबसे हसीन-प्यारा,

बिखेर कर चांदनी दे हमको वो आशीर्वाद,

यही है कामना मेरी और यही मेरी फरियाद।

हैप्पी शरद पूर्णिमा विशेस 2026।

4- आओ मिलकर शरद पूर्णिमा पर खुशी मनाएं,

चंद्रमा का आशीर्वाद लें और फूले ना समाएं,

सर नवा कर अपना, जीवन को समृद्ध बनाएं,

आपको शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं 2026।

5- आज रात आसमान से होगी अमृत वर्षा,

चंद्रमा होगा 16 कलाओं से परिपूर्ण,

मां लक्ष्मी स्वर्ग से आएंगी पृथ्वी पर,

आपके घर पधारें कुबेर।

शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं 2026।

6- चांद ने कहा सितारों से,

आज रात है खास।

मिलन की इस पावन रात में,

पूरी हो सबकी आस।

शरद पूर्णिमा मुबारक 2026।

7- शरद की रात, चांद की बात,

दिल से निकले तेरे लिए दुआओं की सौगात,

ये चांदनी तेरे जीवन को रोशन करे,

हर ख्वाब तेरा हक़ीक़त बने, ये रब से फरियाद।

शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं 2026।

8- शरद पूर्णिमा की ये सुहानी रात,

चांद संग लाया है तेरी यादों की बारात,

हर किरण चूमे तेरा नाम लेकर,

जैसे कोई दुआ हो चुपके से असर कर।

शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं 2026।

9- शरद पूर्णिमा की रात के साथ आती है अमृत वर्षा,

जो भर देती है सबके जीवन में सिर्फ हर्ष और उत्साह,

आशा है आपके जीवन में भी नई उमंगें आएं,

आपको शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं 2026।

10- चांदनी रात है, शरद की बहार है,

दिल में छुपा कोई मीठा सा प्यार है,

इस चांद की तरह तुम भी खिलो सदा,

तुम्हारी हर रात हो ऐसी ही हसीन और खुमार है।

शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं 2026।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article