एजुकेशन

Board Exam 2027: कॉपी में अच्छी राइटिंग कितनी जरूरी? जानें कॉपी लिखने का सही तरीका

बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए सिर्फ पढ़ाई करना ही काफी नहीं है, बल्कि परीक्षा में अपने जवाब सही तरीके से लिखना भी जरूरी है। लेकिन कई बार आसान चीजों पर ध्यान न देने से नंबर खींचने में दिक्कत आ सकती है।

Image

बोर्ड परीक्षा के दौरान अच्छी कॉपी राइटिंग कितना जरूरी? (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

Right Way to Write in Board Exam in Hindi: बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए सिर्फ पढ़ाई करना ही काफी नहीं है, बल्कि परीक्षा में अपने जवाब सही तरीके से लिखना भी जरूरी है। कई बार छात्रों को सवाल का जवाब अच्छी तरह आता है, लेकिन कॉपी में लिखने का तरीका ठीक नहीं होने के कारण उनकी बात स्पष्ट नहीं हो पाती। ऐसे में साफ-सुथरी राइटिंग और सही ढंग से जवाब लिखना काफी मददगार साबित हो सकता है।

अच्छी राइटिंग से एग्जामिनर पर क्या असर पड़ता है?

जब कॉपी में लिखे जवाब साफ दिखाई देते हैं, तो एग्जामिनर उन्हें आसानी से पढ़ और समझ पाता है। अच्छी राइटिंग का मतलब सुंदर अक्षर बनाना ही नहीं, बल्कि शब्दों के बीच सही दूरी रखना, लाइन में लिखना और काट-पीट कम करना भी है।

हालांकि, केवल अच्छी हैंडराइटिंग से ज्यादा नंबर मिलने की गारंटी नहीं होती। नंबर मुख्य रूप से जवाब की शुद्धता, विषय की समझ और सवाल के अनुसार दी गई पर्याप्त जानकारी पर निर्भर करते हैं। लेकिन साफ कॉपी आपके सही जवाब को समझने में जरूर मदद करती है।

बोर्ड परीक्षा में कॉपी लिखते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • हर सवाल का जवाब साफ और पढ़ने योग्य अक्षरों में लिखें।
  • उत्तर की शुरुआत में सही प्रश्न संख्या जरूर डालें।
  • जहां जरूरी हो, वहां हेडिंग और सब-हेडिंग का इस्तेमाल करें।
  • लंबे पैराग्राफ की जगह जवाब को छोटे हिस्सों में बांटें।
  • विज्ञान और गणित में डायग्राम, सूत्र और स्टेप्स साफ-साफ लिखें।
  • बार-बार काटने या ओवरराइटिंग से बचें।
  • समय का ध्यान रखें, ताकि सभी सवाल पूरे कर सकें।

अच्छी कॉपी लिखने के लिए रोज करें अभ्यास

छात्रों को परीक्षा से पहले रोज कुछ समय लिखने का अभ्यास करना चाहिए। पुराने प्रश्नपत्र हल करते समय समय सीमा तय करें और बाद में अपनी कॉपी देखकर जांचें कि लिखावट कितनी साफ है और जवाब व्यवस्थित हैं या नहीं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article