एक्टर शाहरुख खान मुस्लिम धर्म में पैदा हुए हैं और उन्होंने हिन्दू-पंजाबी गौरी के साथ घर बसाया है। शाहरुख-गौरी ने अपनी शादी के बीच में कभी भी धर्म को नहीं आने दिया है। दोनों साथ में ईद भी मनाते हैं और होली-दीवाली पर भी खुशियां सेलीब्रेट करते हैं। अगर ये कहा जाए कि शाहरुख खान के घर में डिस्कस होने वाली चीजों में धर्म सबसे लास्ट में आता है तो शायद गलत नहीं होगा। भले ही शाहरुख-गौरी ने का ध्यान धर्म पर बिल्कुल न जाता हो लेकिन फिर भी ये सवाल उठता है कि उनके बच्चे किस धर्म को फॉलो करते हैं। कुछ दिनों पहले आर्यन खान ने फिल्म इंडस्ट्री में बैड्स ऑफ बॉलीवुड से कदम रखा है। उनको लेकर ये सवाल लगातार हो रहे हैं कि वो किस धर्म को फॉलो करते हैं। गौरी खान ने कुछ दिनों पहले इस बारे में जानकारी दी थी। आइए आपको बताते हैं कि गौरी खान ने क्या बताया था...
आर्यन खान, शाहरुख खान-गौरी के सबसे बड़े बेटे हैं। आर्यन अपने माता-पिता दोनों के ही दिल के काफी करीब हैं। जवान हो चुके आर्यन खान इन दिनों बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में व्यस्त हैं। कुछ वक्त पहले ही उनकी वेब सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड रिलीज हुई थी, जो लोगों को काफी पसंद आई थी।
आर्यन खान से हर किसी को ये उम्मीद थी कि वो पिता शाहरुख खान की तरह ही बड़े एक्टर बनेंगे लेकिन उन्होंने दूसरा रास्ता चुना है। आर्यन खान बड़ा डायरेक्टर बनना चाहते हैं, जिसके लिए उन्होंने बैड्स ऑफ बॉलीवुड से पहला कदम बढ़ा दिया है।
जब से आर्यन खान चर्चा में आए हैं, तब से ये बात लगातार हो रही है कि वो किस धर्म को फॉलो करते हैं? आर्यन खान की मां हिन्दू हैं और पिता मुस्लिम हैं, जिस कारण लोग इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं।
आर्यन खान की मां गौरी खान ने इस बारे में बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि उनका बेटा हर धर्म का सम्मान करता है लेकिन वो अपने पिता शाहरुख खान के धर्म को ही फॉलो करते हैं।
आर्यन खान को बैड्स ऑफ बॉलीवुड के लिए अवॉर्ड मिलना शुरू हो गए हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्हें उनकी जिंदगी का पहला अवॉर्ड मिला, जिसे उन्होंने अपनी मां को डेडिकेट किया है।
भले ही आर्यन खान ने एक डायरेक्टर के तौर पर सफल फिल्म डेब्यू किया हो लेकिन बड़ा सवाल ये है कि क्या वो पिता शाहरुख खान की तरह एक्टर बनेंगे? करण जौहर की मानें तो आर्यन खान को एक्टिंग में जरूर कदम रखना चाहिए लेकिन अभी तक इस बारे में साफ-साफ इशारा नहीं दिया गया है।