बॉलीवुड

Bollywood Throwback: जब भीड़ में फैन ने जीनत अमान संग की थी 'गंदी बात', दर्द से तिलमिलाई एक्ट्रेस की निकल गई थी चीख

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 11:14 AM IST

Bollywood Throwback: बॉलीवुड की कई अदाकाराओं के साथ भीड़ में में गंदी बात हो चुकी है। मशहूर अदाकारा जीनत अमान भी इन घटनाओं से नहीं बच सकीं और वह भी भीड़ में फंस गई थीं।

Image

Bollywood Throwback: जब भीड़ में फैन ने जीनत अमान संग की थी 'गंदी बात', दर्द से तिलमिलाई एक्ट्रेस की निकल गई थी चीख

Bollywood Throwback: बॉलीवुड की कई अदाकाराओं के साथ भीड़ में में गंदी बात हो चुकी है। आए दिन ऐसे किस्से सुनने को मिलते हैं। हाल ही में करीना कपूर खान अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए लंदन जा रही थीं, तभी एक फैन ने सेल्फी के बहाने उन्हें परेशान करने की कोशिश की। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। ऐसी ही हरकतें बॉलीवुड की तमाम दिग्गज अदाकाराओं संग हो चुकी हैं। मशहूर अदाकारा जीनत अमान भी इन घटनाओं से नहीं बच सकीं और वह भी भीड़ में फंस गई थीं।

साल 1978 में जीनत अमान की फिल्म ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने उन्हें घर घर में लोकप्रिय बना दिया था। फिल्म में उनके हॉट सीन्स ने लोगों को रोमांचित कर दिया था। इसी दौरान दिल्ली के कनॉट प्लेस में फेमस सिनेमाहॉल रीगल में जीनत अमान इस फिल्म के लीड एक्टर शशि कपूर के साथ पहुंची थीं। यहां इस फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी।

दोनों सितारे जब सिनेमाहॉल पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत हुआ। वैसे तो शशि कपूर की झलक पाने को फैंस बेताब थे लेकिन भीड़ जीनत अमान को करीब से देखना चाहती थी। लोग उनके पास आने की कोशिश कर रहे थे। भीड़ इतनी थी कि संभाली नहीं जा रही थी। इस भीड़भाड़ में जीनत अमान फंस गईं और एक शरारती इंसान ने जीनत को चिकोटी काट ली। इस बदसलूकी पर दर्द से तिलमिला गईं और चिल्ला पड़ीं।

जीनत अमान को चिल्लाते देख शशि कपूर ने पीछे मुड़कर देखा लेकिन शरारत करने वाला नजर नहीं आया। इस बात से शशि कपूर को काफी गुस्सा आया और वह बौखला गए। इसके बाद चिल्लाकर उन्होंने धमकी दी कि काबू में रहिए वरना हम अभी लौट जाएंगे। उस समय ये घटना सुर्खियों में थी। काफी समय तक इस घटना की चर्चा रही थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article