बॉलीवुड

CBFC ने बिना किसी कट के पास की राजकुमार-वामिका की Bhool Chuk Maaf

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और अदाकारा वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi) की नई फिल्म भूल चूक माफ (Bhool Chuk Maaf) इस वीकेंड सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए लग जाएगी। ताजा खबर के अनुसार, फिल्म भूल चूक माफ को सेंसर बोर्ड की तरफ से बिना किसी कट के पास कर दिया गया है। मेकर्स ने जो प्रिंट जमा कराया था, उससे सेंसर बोर्ड संतुष्ट रहा और बिना एक भी कट लगाए इस मूवी को पास कर दिया।

Image

Bhool Chuk Maaf trailer is Now Out

राजकुमार राव और वामिका गब्बी अपनी नई फिल्म भूल चूक माफ से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। भूल चूक माफ इस वीकेंड सिनेमाघरों में कदम रखेगी और फैमिली ऑडियंस का जमकर मनोरंजन करेगी। भूल चूक माफ को लेकर सामने आई ताजा खबर की मानें तो सीबीएफसी ने राजकुमार-वामिका की मूवी को बिना एक भी कट के पास कर दिया है। बॉलीवुड हंगामा की ताजा खबर के अनुसार, 'भूल चूक माफ में एक भी ऐसा शब्द या सीन नहीं था, जिस पर सवाल खड़ा किया जा सकता हो लेकिन सेंसर बोर्ड का पता नहीं होता है कि वो किस चीज पर ऑब्जेक्शन खड़ा कर दे। हाल ही में रेड 2 के रेलवे मंत्री को सेंसर बोर्ड ने बड़ा मंत्री करवा दिया था। जिसके बाद भूल चूक माफ के मेकर्स थोड़े से परेशान जरूर थे लेकिन सेंसर बोर्ड ने उन्हें मूवी से कुछ भी हटाने को नहीं कहा है।'

फिल्म से जुड़े सूत्र ने पोर्टल को बताया है, 'भूल चूक माफ की स्क्रीनिंग के दौरान मेंबर्स को एक बार भी ऐसा नहीं लगा कि इससे कुछ हटाना चाहिए। सेंसर बोर्ड ने न तो मेकर्स को कुछ हटाने को कहा और न ही कुछ भी चेंज करने को कहा है। भूल चूक माफ को सेंसर बोर्ड से यू/ए 13+ सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म की लम्बाई 121 मिनट होगी।'

अगर फिल्म भूल चूक माफ को लेकर दर्शकों के बीच बने बज की बात करें तो बहुत शानदार नहीं है। दर्शकों को फिल्म का ट्रेलर पसंद आया है लेकिन वो इसे देखने के लिए बहुत उत्साहित नहीं लग रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि भूल चूक माफ का बिजनेस पब्लिक माउथ पर निर्भर करेगा।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article