Suniel Shetty on Akshay Kumar And PM Modi: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) को लेकर खबरों में हैं। एक्टर सुनील शेट्टी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है। फिल्म वेलकम टू द जंगल की रिलीज के बीच अब सुनील शेट्टी का नया इंटरव्यू सामने आया है। सुनील शेट्टी ने टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार के पॉडकास्ट बातें दिल से (Baatein Dil Se) में अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी बात की। तो चलिए जानते हैं कि सुनील शेट्टी ने इस इंटरव्यू के दौरान क्या बोला है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Baatein Dil Se: 'देश से जुड़े ही नहीं है कभी...'धुरंधर को प्रोपेगेंडा बताने वालों पर फूटा Suniel Shetty का गुस्सा
अक्षय कुमार को बताया बड़ा स्टार
बातें दिल से में टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार से बातचीत के दौरान सुनील शेट्टी ने वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार के साथ काम करने को लेकर खुलकर बात की। जब उनसे पूछा गया कि क्या वो हेरा फेरी वाले अपने को-स्टार अक्षय कुमार के बिना ये फिल्म कर सकते हैं, तो उन्होंने बिना झिझक 'नहीं' कहा। सुनील शेट्टी ने कहा, 'इस फिल्म के स्केल के लिए अक्षय कुमार का होना जरूरी है। मुझे इस बात का पूरा एहसास है और मैं यह बात खुलकर कहता हूं। लेकिन इससे मुझे कभी ऐसा नहीं लगता कि मैं किसी से कम हूं। मेरी भी अपनी खूबियां हैं। मुझे पता है कि मैं क्या अच्छा करता हूं और मुझे खुद पर पूरा भरोसा है। कोई भी मुझे असुरक्षित महसूस नहीं करा सकता। मैं जैसा हूं, वैसा ही हूं। सामने वाला मुझे जितना प्यार देगा, मैं भी उसे उतना ही प्यार और सम्मान दूंगा।' इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या अक्षय उनसे बड़े स्टार हैं, तो उन्होंने कहा, 'बिल्कुल हैं। लेकिन इससे मेरी परफॉर्मेंस पर कोई असर नहीं पड़ता। मुझे अपने काम पर पूरा भरोसा है।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Baatein Dil Se: 'मैं डर जाता हूं' केएल राहुल का लाइव मैच देखने पर Suniel Shetty का रिएक्शन, सुनाया पुराना किस्सा
करियर की गलतियों पर दिया रिएक्शन
सुनील शेट्टी ने अपने करियर की गलतियों पर भी खुलकर बात की। उन्होंने माना कि उनकी करीब 80 फीसदी फिल्मों में नए डायरेक्टर और नए प्रोड्यूसर थे। उन्होंने कहा कि नए डायरेक्टर के साथ काम करने का उन्हें कोई अफसोस नहीं है, लेकिन नए प्रोड्यूसर चुनना कई बार भारी पड़ गया। उन्होंने कहा, 'मैंने अपने करियर में गलतियां की हैं। मेरी करीब 80 फीसदी फिल्में नए डायरेक्टर्स के साथ थीं, जो ठीक था। लेकिन नए प्रोड्यूसर्स के साथ काम करना कई बार मुश्किल साबित हुआ। कई लोग फिल्म को उस तरह नहीं बना पाए, जैसी बननी चाहिए थी। मैं सोचता था कि अच्छे लोग हैं, इनके साथ काम कर लेते हैं। शायद इसी वजह से लोग मुझे 'अन्ना' कहते हैं। ये भी प्यार जताने का एक तरीका है। इसकी कीमत मैंने चुकाई, लेकिन मुझे इसका कोई अफसोस नहीं है क्योंकि इससे मैंने बहुत कुछ सीखा और आगे बढ़ा।'
हाइपर-नेशनलिज्म पर कही ये बात
बातचीत के दौरान सुनील शेट्टी ने भारत में बढ़ती राष्ट्रभक्ति को लेकर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, 'अगर कोई आपको आपकी पहचान, आपका इतिहास और आपकी जड़ों की याद दिलाता है, तो इसमें गलत क्या है? मैं हमेशा कहता हूं कि मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं। मैं किसी पार्टी की बात नहीं कर रहा। अगर कोई नेता मुझे पसंद आता है, तो मैं खुलकर कहता हूं। जितना मैं अपने देश से प्यार करता हूं, उतना ही मैं उस इंसान को भी पसंद करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में कुछ खास बात है।'
सुनील शेट्टी ने बताया एक किस्सा
सुनील शेट्टी ने अपनी नातिन इवारा को लेकर भी एक दिलचस्प किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया, 'आप यकीन नहीं करेंगे, मेरी नातिन सिर्फ 15 महीने की है। किसी ने उसे एक बार मोदीजी की फोटो दिखाकर कहा था 'मोदीजी'। अब हर सुबह वो एक साईं बाबा की किताब खोलती है, जिसमें मोदीजी की बड़ी तस्वीर है। वो 'मोदीजी, मोदीजी' कहती है, फिर गणपति जी की मूर्ति के पास जाती है, ऐसे दिखाती है जैसे लड्डू उठाया हो और फोटो में मोदीजी को खिलाती है। मैंने उसे ऐसा नहीं सिखाया, उसकी मां ने भी नहीं और उसकी नैनी ने भी नहीं। नैनी ने सिर्फ एक बार 'मोदीजी' कहा था। कुछ तो बात है। वो अकेली बच्ची नहीं है, हमने उसके सामने उनके बारे में कुछ नहीं कहा, फिर भी वो 'मोदीजी' कहती है। उनमें कुछ अलग बात है।'
याद की पहली मुलाकात
आखिर में सुनील शेट्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी पहली मुलाकात का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि जरूरी मुद्दों पर बातचीत करने के बाद प्रधानमंत्री ने अपने स्टाफ और बाकी अधिकारियों को बाहर भेज दिया। इसके बाद दोनों ने करीब दो घंटे तक साथ बैठकर जिंदगी और कई दूसरे विषयों पर बात की।
डॉन 3 के विवाद पर तोड़ी चुप्पी
सुनील शेट्टी ने कहा, 'किसी भी स्टार पर बैन नहीं लगाया जा सकता। न ही आर्ट पर बैन लगाया जा सकता है। किसी को भी ऐसा करने का अधिकार नहीं है। ये मामला अगर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तो वह एक सेकेंड में इसे खारिज कर देगा। फरहान भी बहुत समझदार हैं और रणवीर भी। मुझे पूरा भरोसा है कि अगर फरहान और रणवीर साथ बैठकर काम करेंगे, तो कमाल कर सकते हैं।' रणवीर सिंह का बचाव करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा, 'आप कौन होते हैं किसी पर बैन लगाने वाले? यह भी समझिए कि इस लड़के ने इंडस्ट्री को साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये का कारोबार दिया है। फिर आप उसे बैन क्यों करना चाहते हैं? अगर आप उसी चीज पर रोक लगाएंगे, जिसे लोग देखना चाहते हैं, तो आखिर उससे हासिल क्या होगा?'
