बॉलीवुड

Baatein Dil Se: 'हमें पाकिस्तानी मुसलमान ही खराब क्यों लगते हैं?' Mika Singh के बयान पर मची हलचल

Baatein Dil Se: मीका सिंह ने पाकिस्तान को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसने नई बहस छेड़ दी। नविका कुमार के पॉडकास्ट में सिंगर ने पाकिस्तानी मुसलमानों, कलाकारों और अपनी पाकिस्तान यात्रा पर खुलकर बात की।

Image

मीका सिंह ने पाकिस्तान को लेकर कह दी बड़ी बात (pic credit-baatein dil se)

Baatein Dil Se: पॉपुलर सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही मेंमीका सिंह टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार के पॉडकास्ट ‘बातें दिल से’ (Baatein Dil Se) में पहुंचे, जहां उन्होंने कई खुलासे किए। इस दौरान उन्होंने बताया कि वो असली बैड बॉय है। वहीं मीका सिंह ने पाकिस्तान को लेकर ऐसा बयान दे दिया कि लोग दंग रह गए हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं मीका सिंह ने ऐसा क्या कह दिया....(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Baatein Dil Se: 'बादशाह ने तो एक मच्छर भी नहीं मारा होगा...' मीका सिंह ने खुद को क्यों कहा असली Bad Boy?)

मीका सिंह ने पाकिस्तान को लेकर कह दी बड़ी बात

टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार के पॉडकास्ट 'बातें दिल से' में मीका सिंह ने कहा, 'पाकिस्तान बुरा नहीं है। पाकिस्तान के लोग भी किसी तरह से बुरे नहीं हैं। बस पता नहीं क्यों हमें पाकिस्तान के ही मुसलमान खराब लगते हैं, लेकिन दुबई के मुसलमान बहुत अच्छे लगते हैं। यह बात मुझे आज तक समझ नहीं आई।' मीका ने अपनी पाकिस्तान यात्रा को याद करते हुए वहां के गुरुद्वारों में मुस्लिम लोगों की मदद का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'जब मैं पाकिस्तान गया था, तब वहां कई मुस्लिम लोग, जो हमारे भाई हैं, गुरुद्वारों में सेवा कर रहे थे और साफ-सफाई में भी मदद कर रहे थे।' उन्होंने गुरु नानक देव और उनकी विरासत का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान में कई महत्वपूर्ण सिख धार्मिक स्थल हैं। मीका के मुताबिक, ननकाना साहिब और पंजा साहिब जैसे गुरुद्वारे उनके लिए पाकिस्तान को खास बनाते हैं।

मीका सिंह ने पाकिस्तानी सिंगर्स के भारत आने और भारतीय कलाकारों के पाकिस्तान जाने को लेकर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि उन्हें पाकिस्तानी सिंगर्स के भारत आकर काम करने से कोई परेशानी नहीं है। उनके मुताबिक, बॉलीवुड ने हमेशा पाकिस्तानी गायकों का स्वागत किया है। मीका ने यह भी कहा कि अगर कोई कलाकार पाकिस्तान में किसी निजी कार्यक्रम में परफॉर्म करने जाता है, पैसे लेकर वापस भारत आ जाता है, तो इसे अलग नजरिए से देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि कलाकार वहां छिपकर नहीं जाता, बल्कि फ्लाइट से जाता है और यह बात सभी को पता होती है। मीका ने यह भी बताया कि वह उरी हमले से पहले पाकिस्तान गए थे और उन्होंने वहां जाने के लिए बाकायदा वीजा लिया था। उनका कहना था कि किसी कलाकार का पाकिस्तान जाकर परफॉर्म करना जरूरी नहीं कि उसे राजनीतिक नजरिए से देखा जाए। मीका सिंह ने यह भी कहा कि अगर पाकिस्तान में भारतीय कलाकारों को सम्मान मिलता है, तो इसे सकारात्मक तरीके से देखना चाहिए।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article