Ayushmann-Sara's action-comedy film: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर हर कई नई-नई फिल्मों का निर्माण करते रहते हैं। कई रिपोर्ट्स में बताया गया था कि उनकी कई फिल्म, जिसे वो आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) को कास्ट करने वाले थे वह मुश्किल में है। कहा रजा था कि आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की इस मूवी को बंद कर दिया गया है। अब करण जौहर ने इस मूवी के बंद की खबरों को खारिज कर दिया है। वो इस मूवी को अपने बैनर धर्मा प्रोडक्शन्स के तहत बनाने के लिए तैयार है।
बंद नहीं हुई है आयुष्मान-सारा की फिल्म
खबरों के मुताबिक करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस और गुनीत मोंगा के सिखिया एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की एक्शन कॉमेडी फिल्म की शूटिंग 2024 में शुरू हुई थी लेकिन जल्द ही रुक गई थी। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक 2026 में इस मूवी को रिलीज किया जाना था। पोर्टल को करण जौहर ने बताया, 'यह सच नहीं है। हमारी शूटिंग के 10 दिन बाकी हैं और हम इस साल फिल्म को सिनेमाघरों में ही रिलीज करेंगे।' हालांकि अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि यह सिनेमाघरों में रिलीज होगी या ओटीटी पर स्ट्रीम होगी।
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की इस एक्शन कॉमेडी को आकाश कौशिक डायरेक्ट करने वाले थे। यह फिल्म अभी भी ट्रैक पर है। आयुष्मान खुराना इन दिनों सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया' में व्यस्त हैं। इस मूवी के अलावा उनके पास 'पति, पत्नी और वो दो' भी हैं। वहीं दूसरी ओर सारा अली खान को फिल्म 'मेट्रो...इन दिनों' में देखा गया था।
