बॉलीवुड

'बॉर्डर 2' का हिस्सा होंगे अक्षय खन्ना? निर्माता निधि दत्ता ने इन खबरों की बताई सच्चाई

Nidhi Dutta on Akshaye Khanna in Border 2: अक्षय खन्ना को लेकर बार-बार ऐसी अफवाहें सामने आ रही हैं कि 'बॉर्डर 2' में नजर आने वाले हैं। हाल ही में जूम से बात करते हुए 'बॉर्डर 2' की निर्माता निधि दत्ता ने अक्षय खन्ना के फिल्म का हिस्सा होने की असली सच्चाई बता दी है।

Image

Pics Credit: Instagram

Nidhi Dutta on Akshaye Khanna in Border 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक अक्षय खन्ना को लेकर लगातार ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि वो 'बॉर्डर 2' का हिस्सा हैं। साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर' का हिस्सा अक्षय खन्ना रहे थे। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि 'बॉर्डर 2' में अक्षय खन्ना एक कैमियो कर सकते हैं। सनी देओल की 'बॉर्डर 2' में अक्षय खन्ना के होने की इन खबरों पर अब निधि दत्ता ने अपना रिएक्शन देते हुए असली सच बताया है। तो चलिए जानते हैं क्या सच में अक्षय खन्ना को 'बॉर्डर 2' में देखा जाएगा या नहीं?

क्या वाकई 'बॉर्डर 2' में नजर आएंगे अक्षय खन्ना?

जूम से बात करते हुए 'बॉर्डर 2' की निर्माता निधि दत्ता ने 'बॉर्डर 2' में अक्षय खन्ना के होने की खबरों पर बात करते हुए कहा, 'यह सच नहीं है। हमें उनसे इस मूवी के लिए कोई संपर्क नहीं किया।' निधि दत्ता ने अब यह साफ तौर पर क्लियर कर दिया है कि अक्षय खन्ना को 'बॉर्डर 2' में नहीं देखा जाएगा। 'धुरंधर' की सफलता के बाद अक्षय खन्ना को दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता मिली है।

'बॉर्डर 2' इसी हफ्ते 23 जनवरी के दिन रिलीज होने जा रही है। इस मूवी का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। सनी पाजी के अलावा 'बॉर्डर 2' में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा जैसे कई कलाकारों को अहम भूमिकाओं में देखा जाएगा। मेकर्स फिल्म 'बॉर्डर 2' की रिलीज से पहले इसके प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बॉर्डर 2 का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता ने किया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article