बॉलीवुड

Awarapan 2: फैंस को सरप्राइज देने थिएटर पहुंचे Emraan Hashmi और Disha Patani, पार्ट 3 पर दिया अपडेट

Emraan Hashmi-Disha Patani Surprises Fans In Threatre: 'आवारापन 2' थिएटर में रिलीज हो चुकी है। वहीं इमरान हाशमी और दिशा पाटनी ने इस खास मौके पर फैंस को जबरदस्त सरप्राइज दिया।

Image

Aawarapan 2: इमरान हाशमी ने दिया फैंस को सरप्राइज (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Emraan Hashmi-Disha Patani Surprises Fans In Threatre: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इमरान हाशमी ने अपनी फिल्मों और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। इमरान हाशमी की 'आवारापन 2', जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था। वो फिल्म बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। खास बात तो यह है कि इमरान हाशमी की "आवारापन 2' ने बड़े पर्दे पर ऐसा तूफान मचा दिया है कि मूवी साल 2026 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली मूवी बन चुकी है। वहीं इमरान हाशमी के करियर की भी ये सबसे बड़ी ओपनर फिल्म साबित हुई। खास बात तो यह है कि 'आवारापन 2' (Awarapan 2) की रिलीज के बाद खुद इमरान हाशमी और दिशा पाटनी ने भी थिएटर में जाकर फैंस को सरप्राइज दिया। इतना ही नहीं, एक्टर ने पार्ट-3 पर भी बड़ा अपडेट दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Awarapan 2 BO Collection Day 1: इमरान हाशमी की सबसे बड़ी ओपनिंग, 'आवारापन 2' ने पहले दिन बजाया डंका

    इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और दिशा पाटनी ने मुंबई में स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर में एंट्री लेकर फैंस को सरप्राइज दिया। दोनों कलाकार इंटरवल के दौरान थिएटर के अंदर पहुंचे और दर्शकों से भी खूब बातचीत की। सिनेमाहॉल में मौजूद दर्शकों से बात करते हुए इमरान हाशमी ने कहा, "ये फिल्म मेकर्स से ज्यादा फैंस की है इसलिए हम वापिस आए अभी। इस सफर को हमने और थ्रिलिंग बनाया है, ढेर सारे एक्शन और इमोशन्स के साथ। शुक्रवार को बस हमारे हाथ से निकल गई और आपके हवाले।" इमरान हाशमी की बात सुन एक फैन ने भविष्यवाणी की कि 'आवारापन 2' सुपरहिट होने वाली है। इसपर इमरान हाशमी ने जवाब दिया, "मूवी बाकी है, सेकंड हाफ बेटर है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Awarapan 2 Movie Review: 19 साल बाद शिवम पंडित बन लौटे इमरान हाशमी, दर्द से भरी है कहानी

    इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) यहीं नहीं रुके। उन्होंने 'आवारापन 2' (Awarapan 2) को लेकर आगे कहा, "उम्मीद यही है कि आपको पूरी फिल्म पसंद आएगी। आशा करता हूं, 'आवारापन 3' जल्द ही।" इमरान हाशमी की इस बात पर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हर किसी ने जोर-जोर से दोनों कलाकारों को चीयर किया। बता दें कि 'आवारापन 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 27 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article