Auron Mein Kahan Dum Tha Twitter Review: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म औरों में कहां दम था आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे थे। औरों में कहां दम था को नीरज पांडे ने निर्देशित किया है। इस पिल्म को फैंस पसंद कर रहे हैं। ये एक रोमांटिक थ्रिलर है। इस फिल्म में आपको एक यूनिक लव स्टोरी देखने मिलेगी। अब ट्विटर (एक्स) में फैंस के फिल्म को लेकर मिले-जुले रिव्यू आने लगे हैं। आइए जानते हैं कि फैंस को ये फिल्म कैसी लग रही है।
मनोज मुंतशिर शुक्ला ने ट्वीट करते हुए लिखा- बहुत दिन हुए कोई अच्छी लव स्टोरी देखे हुए, ये शिकायत मेरी तरह आपको भी है, तो जाइए थियेटर और देख लीजिए #AuronMeinKahanDumThaएक अच्छी फिल्म, अच्छे और ओरिजिनल संगीत के साथ आपके इंतजार में है! एक यूजर ने लिखा-एक धीमी और उबाऊ फिल्म है जो कहानी में मांस की कमी होने के कारण प्रभावित होती है।दर्शक इस फिल्म को देखने के बाद सिनेमा मालिकों से अनुरोध और यूजर ने एक मजेदार मीम शेयर किया है। दूसरे यूजर ने लिखा है-#AuronMeinKahanDumTha पहला पार्ट बेहद धीमा है। सेकेंड हाफ बाकी फिल्म को ऊपर उठाता है।
क्या है फिल्म की कहानी
बिहार से आया एक लड़का दिल्ली मुंबई पहुंचता है। वह इतना पढ़ा लिखा होता है कि कंप्यूटर हार्डवेयर की जानकारी के जरिये जर्मनी जाने के ख्वाब देखता है और उसे पुरा करता है। चॉल में रहने वाली मराठी मुलगी वसुधा उसे प्यार करती है। बेंगलुरु जाने वाली रात वह वसुधा के साथ देर तक समय बिताना चाहता है। वसुधा मान भी जाती है लेकिन खुद को घर के सामने तक छोड़ने की कृष्णा की बात नहीं मानती और चार कदम के इस रास्ते में जो होता है, उससे दोनों की जिंदगी बदल जाती है।
