Ramayana Music Rights Sold: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और साउथ सुपरस्टार यश की नई फिल्म 'रामायण' का हर कोई इंतजार कर रहा है। पहले इस मूवी का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज किया जाना था लेकिन इसे किसी कारण टाल दिया गया। 28 जुलाई को निर्माताओं ने बड़ी जानकारी देते हुए बताया है कि दर्शकों के बीच यह ट्रेलर 30 जुलाई को दस्तक देगा। एक तरफ फैन्स ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मेकर्स ने 'रामायण' के दोनों पार्ट्स के म्यूजिक राइट्स बेचकर अपनी झोली करोड़ों रुपये से भर ली है। तो चलिए हैं कितने करोड़ रुपये में यह सौदा हुआ है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Ranveer Singh को देख महिला ने किया फ्लर्ट, 'धुरंधर' एक्टर ने दिया मजेदार जवाब)
इतने करोड़ रुपये में हुआ 'रामायण' के म्यूजिक राइट्स का सौदा
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक टी-सीरीज ने रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' के म्यूजिक राइट्स हासिल कर लिए हैं। भूषण कुमार और ई-सीरीज की सीनियर लीडरशिप को फिल्म के साउंडट्रैक की कामयाबी पर पूरा भरोसा है। बताया जा रहा है कि 'रामायण' के दोनों पार्ट्स के म्यूजिक राइट्स का सौदा लगभग 75 करोड़ रुपये में हुआ है। टी-सीरीज ने यह रकम पहले ही मेकर्स को एडवांस का तौर पर दे दी है। यह किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी डील्स में एक मानी जा रही है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो)

Ramayana
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर को भगवान राम के किरदार में देखा जाएगा। सई पल्लवी को माता सीता, सनी देओल को भगवान हनुमान और रवि दुबे को लक्ष्मण की भूमिका में देखा जाएगा। दिलचस्प बात यह है की फिल्म में लंकापति रावण के किरदार के लिए मेकर्स ने यश को कास्ट किया है। इसका संगीत ए.आर. रहमान और हंस जिमर ने तैयार किया है। फिल्म को दो पार्ट्स में बनाया गया है, जिसका पहला पार्ट दिवाली 2026 में रिलीज होगा। वहीं, दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में बड़े पर्दे पर आएगा। इसे नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है।
