आचार्य विजय हंसरत्नासुर से सलमान ने की मुलाकात, पिछले दो दशकों में 12 साल सिर्फ उपवास में बिताने वाले कौन हैं यह आचार्य

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 12, 2022, 08:24 PM IST

Salman Khan Visits Jain Monk Acharya Vijay Hansratnasur: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने जैन साधु आचार्य विजय हंसरत्नासुर से मुलाकात की। जानिए पिछले दो दशकों में 12 साल उपवास में बिताने वाले यह आचार्य कौन हैं। 

आचार्य विजय हंसरत्नासुर से सलमान ने की मुलाकात, पिछले दो दशकों में 12 साल सिर्फ उपवास में बिताने वाले कौन हैं यह आचार्य

Salman Khan Visits Jain Monk Acharya Vijay Hansratnasur: अभिनेता सलमान खान किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। अपनी शानदार एक्टिंग और दमदार पर्सनैलिटी से करोड़ों लोगों का दिल जीत चुके अभिनेता अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता ने जैन साधु आचार्य विजय हंसरत्नासुर से मुलाकात की जिसकी वजह से वह सुर्खियों में छा गए हैं। आचार्य ने हाल ही में अपना 180 दिनों का उपवास पूरा किया है जिसके बाद अभिनेता उनसे मिलने गए। आपको जानकर हैरानी होगी कि आचार्य विजय हंसरत्नासुर, अपनी जिंदगी में कुल 6 बार 180 दिनों का उपवास रख चुके हैं। इसके साथ उन्होंने पिछले दो दशकों में 12 साल उपवास करके बिताए हैं। 

जानें कौन है आचार्य विजय हंसरत्नासुर? 

आचार्य विजय हंसरत्नासुर काफी प्रसिद्ध जैन आचार्य हैं जिनसे कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज मुलाकात करते रहते हैं। आचार्य के शिष्य यह बताते हैं कि, उन्होंने पिछले दो दशकों में 12 साल सिर्फ उपवास में बिताए हैं। वह एकमात्र जैन साधु हैं जिन्होंने अपनी जिंदगी में 6 बार 180 दिनों तक उपवास किया है। वहीं, जैन शास्त्रों के मुताबिक, महावीर जी ने सिर्फ दो बार 180 दिनों तक उपवास किया था। 

सिर्फ ढाई घंटे सोते हैं आचार्य

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए मुनि पद्म कलश ने यह बताया कि दीक्षा से पहले आचार्य अपने परिवार के साथ कच्छ के एक छोटे से गांव अदोई में रहते थे। आचार्य ही नहीं बल्कि उनके पिता, छोटी बहन और बड़े भाई भी साधु हैं। आचार्य विजय हंसरत्नासुर दिन में सिर्फ ढाई घंटे सोते हैं और बाकी का समय वह ध्यान करने में बिताते हैं। इसके साथ उन्होंने जो बताया उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। मुनि पद्म कलश ने यह कहा कि आचार्य विजय हंसरत्नासुर दिन में 2 लीटर उबला हुआ पानी पीते हैं। 

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने आचार्य से जैन धर्म के कई पहलुओं और परंपराओं के बारे में जाना। सलमान खान के अलावा जितेंद्र और कई सेलिब्रिटीज भी आचार्य से मुलाकात करने आते हैं। 

End of Article