Vicky Kaushal-Katrina Kaif wedding: प्राइवेट होगी विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी, मेहमानों को खास कोड से मिलेगी एंट्री!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 30, 2021, 03:58 PM IST

Vicky Kaushal and Katrina Kaif wedding: कैटरीना कैफ और विक्‍की कौशल की शादी को लेकर इन दिनों हर रोज नई जानकारियां सामने आ रही हैं। होटल बुकिंग के बाद अब बताया जा रहा है कि दोनों की वेडिंग सेरेमनी में शामिल होने वाले मेहमानों को एक खास कोड दिखाकर एंट्री मिलेगी।

Vicky Kaushal-Katrina Kaif wedding: प्राइवेट होगी विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी, मेहमानों को खास कोड से मिलेगी एंट्री!
Photo Credit: Instagram

Vicky Kaushal and Katrina Kaif wedding: सोशल मीडिया पर इन दिनों विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की खबरें खूब छाई हुई हैं। हर कोई उनकी शादी से जुड़ी अपडेट जानने के लिए बेकरार दिखाई दे रहा है। ऐसे में खबर आ रही है कि दोनों की शादी बेहद प्राइवेट तरीके से होगी। इसमें सुरक्षा के अलावा निजता का भी ख्‍याल रखा जाएगा। मेहमानों की डिटेल्‍स लीक न हो इसके लिए उनके असली नाम की जगह उन्‍हें खास कोड दिए जाएंगे, इन्‍हीं के आधार पर फंग्‍शन में उनकी एंट्री होगी। 

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक शादी के फंग्‍शन में शामिल होने वाले मेहमानों को उनके नाम के बजाय गुप्त कोड दिया जाएगा। ये कोड होटल के कमरों में भी यूज होंगे। इसी के जरिए अतिथि समारोह स्थल तक पहुंच सकेंगे। माना जा रहा है कि विक्‍की और कैटरीना अपनी शादी को प्राइवेट रखना चाहते हैं इसलिए वे नहीं चाहते हैं कि कोई भी बात लीक हो। 

विक्‍की कौशल और कैटरीना की शादी दिसंबर में राजस्थान के आलीशान सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में होने की बात सामाने आई है। बताया जाता है कि कपल ने रणथंभौर में 45 होटल बुक किए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक यहां होटल ज्यादा बड़े नहीं हैं। रणथंभौर में छोटे होटल हैं तो ऐसे में शादी के लिए 40 से ज्यादा होटल बुक करवाए गए हैं।  

इससे पहले सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने भी अपनी शादी में क्यूआर कोड का विकल्प चुना था। मेहमानों को एंट्री के लिए यह दिखाना था। इसी तरह विक्की और कैटरीना की शादी में भी उनके नाम के कोड का क्‍यूआर बनाया जा सकता है। माना जा रहा है कि उनकी शादी में सलमान खान, शाहरुख खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी, रोहित शेट्टी, अली अब्बास जफर, कबीर खान-मिनी माथुर, अनुष्का शर्मा-विराट कोहली आदि शामिल हो सकते हैं। 

End of Article