Varun Dhawan के करियर की सबसे महंगी फिल्म है बवाल, एक दिन की शूटिंग में करोड़ों रुपए हो रहे हैं खर्च

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 27, 2022, 08:20 PM IST

वरुण धवन इन दिनों बवाल फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। बवाल वरुण के करियर की सबसे महंगी फिल्म है। इस फिल्म को शूट करने का एक दिन का खर्च करोड़ों में है। जाह्नवी और वरुण की फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

Varun Dhawan के करियर की सबसे महंगी फिल्म है बवाल, एक दिन की शूटिंग में करोड़ों रुपए हो रहे हैं खर्च

Bawal shooting cost : वरुण धवन और जाह्नवी कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'बवाल' को लेकर सुर्खियों में हैं।  दोनों स्टार्स अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लगातार फॉरेन शूट लोकेशन के वीडियो और फोटो शेयर करते रहते हैं।  सोशल मीडिया पर दोनों की क्यूट बॉन्डिंग साफ दिखती हैं। फैंस दोनों को बड़े पर्दे पर साथ में देखने के लिए काफी एक्साइटेड है।  ये फिल्म साजिद नाडियाडवाला के बैनर के तले बन रही है।  फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं।  बवाल 7 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  'बवाल' वरुण के करियर की अबतक की सबसे महंगी फिल्म है।

सूत्रों के मुताबिक, ''प्लानिंग के अनुसार एक एक्शन सीक्वेंस करने के लिए कई चीजों की जरूरत होती है, जैसे कि अलग- अलग तरीके के हथियार, चाकू और विभिन्न प्रकार के विस्फोटक चाहिए होते हैं।  इस शूट का एक दिन का खर्चा 2.5 करोड़ रुपये है और ये 10 दिनों का शेड्यूल है।  बवाल की शूटिंग पेरिस, बर्लिन, पोलैंड, एम्स्टर्डम, क्राको में शूट किया गया है। इसके साथ ही भारत में भी इसकी शूटिंग हुई है।  फिल्म के एक्शन डायरेक्टर और स्टंटमैन जर्मनी से हायर किए गए हैं।  फिल्म में 700 से ज्यादा क्रू मेंबर शामिल हैं। '

'गुड लक जैरी' के प्रमोशन में बिजी है जाह्नवी
जाह्नवी कपूर इन दिनों 'गुड लक जैरी' के प्रमोशन में बिजी हैं।  'गुड लक जैरी' में जाह्नवी बिहार की लड़की की भूमिका में नजर आएंगी।  दर्शकों को एक्ट्रेस की फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आया है।  ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 29 जुलाई को रिलीज होगी।  ये तमिल फिल्म 'कोलामावु कोकिला' का हिंदी रीमेक है। एक्टर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं।  हाल ही में एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ कॉफी विद करण शो में नजर आई थीं।

इन प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे जाह्नवी- वरुण
'बवाल' में पहली बार जाह्नवी और वरुण की जोड़ी साथ में नजर आएगी। जाह्नवी फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी हैं। एक्ट्रेस बवाल के अलावा 'मिली' में नजर आएंगी। इस फिल्म में मनोज पहवा और सनी कौशल मुख्य भूमिका में होंगे।

एक्ट्रेस राजकुमार राव के साथ 'मिस्टर और मिसेज माही' में दिखेंगी। वहीं, वरुण धवन हाल ही में 'जुग जुग जियो' में नजर आए थे। 'बवाल' के अलावा वरुण 'भेड़िया' में नजर आएंगे। वरुण ने अपने करियर की शुरुआत 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के साथ की थी।  

End of Article