Upcoming web series & Movies: सिनेमाघरों में RRR तो OTT पर 83, इस हफ्ते आ रहीं ये वेब सीरीज और फिल्में

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 22, 2022, 07:59 AM IST

Upcoming web series & Movies this week 83 RRR OTT: सिनेमाघरों में फिल्मों के रिलीज होने का सिलसिला शुरू हो चुका है और अब दर्शक अच्छी संख्या में मूवी देखने पहुंच रहे हैं। हालांकि इससे ओटीटी पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। आइये जानते हैं कि  इस हफ्ते सिनेमा जगत में आपके लिए क्या क्या है खास-

Upcoming web series & Movies: सिनेमाघरों में RRR तो OTT पर 83, इस हफ्ते आ रहीं ये वेब सीरीज और फिल्में

Upcoming Web Series and Films: द कश्मीर फाइल्स, बच्चन पांडेय के बाद इस हफ्ते राजामौली की आरआरआर सिनेमाघरों में आ रही है। वहीं ओटीटी पर भी इस हफ्ते कई शानदार वेबसीरीज और एक फिल्म रिलीज होने वाली है। सिनेमाघरों में फिल्मों के रिलीज होने का सिलसिला शुरू हो चुका है और अब दर्शक अच्छी संख्या में मूवी देखने पहुंच रहे हैं। हालांकि इससे ओटीटी पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। ओटीटी का अपना दर्शक वर्ग है। तो आइये जानते हैं कि  इस हफ्ते सिनेमा जगत में आपके लिए क्या क्या है खास-

रणवीर की 83

20 मार्च को टीवी प्रीमियर के बाद 21 मार्च को रणवीर सिंह की फिल्म 83 नेटफ्लिक्स और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जा चुकी है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 83 अब ओटीटी प्लेटफार्म पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म 83 की कहानी विश्व कप 1983 की यादों को ताजा करती है। कबीर खान द्वारा निर्देशित क्रिकेट ड्रामा फिल्म 83 वर्ष 1983 में आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में हुई भारत की जीत पर आधारित है। यह मैच भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जीता था। कबीर सिंह की इस फिल्म में रणवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण ने मुख्य भूमिका निभाई थी। ‌

आरआरआर 

साउथ इंडस्ट्री के नंबर 1 डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'आरआरआर' 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।  इस मूवी में आलिया भट्ट (Alia Bhatt), अजय देवगन (Ajay Devgan), जूनियर एनटीआर (Jr NTR) और राम चरण (Ram Charan) जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। 

रूहानियत

23 मार्च को एमएक्स प्लेयर पर रोमांटिक ड्रामा सीरीज वेब सीरीज रूहानियत रिलीज हो रही है। अर्जुन बिजलानी,अमन वर्मा, कनिका मान, स्मिता बंसल के लीड रोल वाली इस सीरीज का निर्देशन ग्लेन बरेटो और अंकुश मोहला ने किया है।

स्नोड्रॉप

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर कोरियन वेब सीरीज स्नोड्रॉप का सातवां एपिसोड 23 मार्च को स्ट्रीम कर दिया जाएगा।

द वंडरफुल स्प्रिंगटाइम विद मिकी माउस सीरीज

25 मार्च को द वंडरफुल स्प्रिंगटाइम विद मिकी माउस सीरीज आ रही है। यह द वंडरफुल वर्ल्ड ऑफ मिकी माउस का दूसरा सीजन है। 

Bridgerton

25 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रोमांटिक ड्रामा Bridgerton का दूसरा सीजन आने वाला है। इस सीरीज का पहला सीजन 2020 में रिलीज हुआ था। 

डून (Dune)

25 मार्च को प्राइम वीडियो पर डून (Dune) रिलीज हो रही है। इस फिल्म में ऑस्कर आइजाक, रिबेका फर्ग्युसन, टिमोथी कैलेमेट, जॉश ब्रोलिन, जेनडाया, चैंग चेन, जेसन मोमोआ नजर आएंगे। 

End of Article