पिता रजनीकांत के बाद अब बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत बॉलीवुड में दिखाएंगी अपना दम, कैमरे के पीछे रहकर करेंगी यह काम 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 21, 2022, 05:31 PM IST

Aishwaryaa Rajnikanth Bollywood Debut: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत अब जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। वह फिल्म ओ साथी चल से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली हैं। 

पिता रजनीकांत के बाद अब बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत बॉलीवुड में दिखाएंगी अपना दम, कैमरे के पीछे रहकर करेंगी यह काम 

Aishwaryaa Rajnikanth Bollywood Directorial Debut: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajnikanth) हिंदी फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते हैं। अब रजनीकांत के बाद उनकी बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत (Aishwarya Rajnikanth) बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना कमाल दिखाने वाली हैं। हाल ही में ऐश्वर्या रजनीकांत ने इस बात का खुलासा किया है कि वह एक हिंदी फिल्म पर काम कर रही हैं। वह बॉलीवुड डेब्यू से पहले साउथ फिल्म इंडस्ट्री में बतौर डायरेक्टर काम कर रही थीं। उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। जल्द ही लोगों को अब ऐश्वर्या रजनीकांत की फिल्म देखने को मिलेगी। 

अपने ट्विटर अकाउंट पर ऐश्वर्या ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि वह एक नई हिंदी फिल्म पर काम कर रही हैं। उन्होंने इस फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए यह कहा कि 'मेरा सप्ताह इससे अच्छे तरीके से शुरू नहीं हो सकता था... अपना हिंदी डायरेक्टोरियल फिल्म 'ओ साथी चल' (Oh Saathi Chal) के बारे में अनाउंस करके मैं बहुत खुश हूं, यह एक कमाल की कहानी है जिसे मीनू अरोड़ा, क्लाउड 9 पिक्चर्स, @archsda और नीरज मैनी प्रोड्यूस कर रहे हैं। आप सबके आशीर्वाद की जरूरत है।' इससे पहले ई टाइम्स से बात करते हुए ऐश्वर्या ने यह कहा था कि यह उनका सपना है जो सच हो चला है। यह फिल्म असल जिंदगी की एक घटना पर आधारित है। 

उन्होंने इस फिल्म पर आगे बात करते हुए यह कहा था कि वह अपने नए प्रोजेक्ट के लिए बहुत खुश हैं। यह एक यूनिक लव स्टोरी है जिस पर कुछ साल पहले मीडिया पर खूब चर्चा हुई थी। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें चैलेंजस बहुत पसंद हैं और यह फिल्म भी उनके लिए एक चैलेंज है। वह यह नई जर्नी शुरू करने के लिए बहुत उत्साहित हैं और यह उम्मीद करती हैं कि सब उनके इच्छा के मुताबिक हो। 

End of Article