सितंबर में होगा फिल्मी ब्लास्ट, क्या कठपुतली जैसी फिल्में बचा पाएंगी बॉलीवुड की लाज?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 30, 2022, 09:30 PM IST

Upcoming Films Web Series And Web Shows in This Week: सितंबर 2022 का पहला हफ्ता बेहद फिल्मी होने वाला है। आने वाले वीक में कई फिल्में और वेब शोज रिलीज होने वाले हैं। ऐसे में अब यह देखना होगा कि क्या यह अपकमिंग फिल्में और वेब शोज बॉलीवुड की डूबती नैया को बचा पाते हैं या नहीं। 

सितंबर में होगा फिल्मी ब्लास्ट, क्या कठपुतली जैसी फिल्में बचा पाएंगी बॉलीवुड की लाज?
Photo Credit: Instagram

Upcoming Films Web Series And Web Shows in This Week: अगस्त का महीना बॉलीवुड और ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए उतार चढाव के साथ साथ रोमांच से भरा हुआ भी था। दर्शक इस महीने कार्तिकेय 2, सीता रामम, डार्लिंग्स, मसाबा मसाबा 2, दिल्ली क्राइम 2, महारानी 2 आदि जैसी कई फिल्मों और वेब सीरीज के फिल्मी रंगों में रंगते नजर आए। अब सितंबर के शुरु होने के साथ-साथ एंटरटेनमेंट और रोमांच का नया दौर भी शुरू होने को है। खास तौर से महीने के पहले हफ्ते में सिनेमाघरों के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी बहुत सी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं।

कठपुतली (डिज्नी+हॉटस्टार)

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और रकुल प्रीत स्टारर 'कठपुतली' 2 सितंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म का प्रीमियर डिज्नी+हॉटस्टार पर किया जाएगा जो एक तमिल फिल्म का रीमेक है। बीते दिनों रिलीज हुए फिल्म का ट्रेलर दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहा। फिल्म से काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं। बता दें कि ये रतसासन नाम की तमिल फिल्म का हिंदी रूपांतरण होगा।

कोबरा (सिनेमाघर में रिलीज)

फिल्मी सितंबर शुरु होने के साथ साथ दर्शकों के लिए ब्लॉकबस्टर अगस्त का अंत भी काफी रोमांचक होने वाला है। इस हफ्ते 31 अगस्त को तमिल के सुपरस्टार चियान विक्रम की फिल्म 'कोबरा' रिलीज होने वाली है। सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली कोबरा का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। बता दें कि फिल्म के रिलीज से पहले ही इसने 2.84 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। दर्शक काफी उत्साह के साथ एडवांस बुकिंग कर रहे हैं, खासतौर से तमिल भाषा में। फिल्म का ट्रेलर काफी इंटरेस्टिंग है और फिल्मी लोगों के लिए एक अनुभव हो सकती है।

रंगा रंगा वैभवं (सिनेमाघर में रिलीज)

पंजा वैश्णव तेज, जिन्होंने उप्पेना और कोंडा पोलम जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी से सबको अपना फैन बना लिया था। अब अपनी आगामी फिल्म 'रंगा रंगा वैभवं' के रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। तेलुगु सिनेमा की इस फिल्म में तेज के साथ केतिका शर्मा भी स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। फिल्म 2 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स 2 (नेटफ्लिक्स)

बॉलीवुड सुपरस्टार्स की पत्नियों की हसीन जिंदगी पर बनी इस वेब सीरीज का दूसरा सीजन सितंबर माह में रिलीज होने जा रहा है। हालांकि साल 2020 में रिलीज हुई इस वेब सीरीज के सीजन 1 ने प्यार के साथ साथ बहुत ट्रोलिंग का अनुभव भी किया था। मगर कुछ लोगों ने इसे काफी एंजॉय किया इसलिए अब नीलम कोठारी, महीप कपूर, भावना पांडे और सीमा खान स्टारर फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स का नया सीजन आने जा रहा है। सीरीज 2 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी।

द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स : द रिंग्स ऑफ पावर (अमेजन प्राइम वीडियो)

हाल ही में आपने अभिनेता ऋतिक रोशन को अमेजन प्राइम की वेब सीरीज द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स का प्रचार करते देखा होगा। जो इस बात की ओर संकेत करता है कि सीरीज जरूर ही रोमांच से भरपूर होने वाली है। द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स 2 सितंबर को अमेजन प्राइम पर रिलीज की जाएगी।

End of Article