The Kashmir Files Box Office Collection Day 17: RRR को टक्कर दे रही है द कश्मीर फाइल्स, बॉक्स ऑफिस पर की शानदार वापसी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 27, 2022, 11:52 AM IST

 The Kashmir Files Total Box Office Collection Day 17: द कश्मीर फाइल्स की कमाई एक बार फिर बढ़ गई है। फिल्म ने तीसरे शनिवार तक 219 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है।

The Kashmir Files Box Office Collection Day 17: RRR को टक्कर दे रही है द कश्मीर फाइल्स, बॉक्स ऑफिस पर की शानदार वापसी

The Kashmir Files Total Box Office Collection Day 17:  द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस में एक बार फिर वापसी कर ली है। आरआरआर की रिलीज के बाद फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दर्ज हुई थी। अब तीसरे शनिवार फिल्म की कमाई में उछाल आया है। द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 219 करोड़ से अधिक का बिजनेस कर चुकी है। 

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files Box Office Collection Day 17) ने तीसरे शनिवार 7.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इससे पहले फिल्म ने आरआरआर की रिलीज के बाद शुक्रवार को 4.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। फिल्म की कुल कमाई 219.08 करोड़ रुपए हो चुकी है। फिल्म को पहले ही ऑल टाइम ब्लॉक बस्टर घोषित कर दिया गया है। वहीं, आरआरआर के हिंदी वर्जन ने दूसरे दिन 24 से 25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। ऐसे में शनिवार का दिन बॉक्स ऑफिस के लिए बेहद धमाकेदार साबित हुआ है।

दो हफ्ते में ऐसी हुई कमाई
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक द कश्मीर फाइल्स ने पहले हफ्ते 97.30 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते फिल्म ने 110.03 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म ने पांचवें दिन 50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। छठे दिन 75 करोड़ रुपए और आठवें दिन 100 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म ने 10वें दिन 150 करोड़ रुपए के आंकड़े को छू लिया है। फिल्म ने 11वें दिन 175 करोड़ रुपए और 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर डबल सेंचुरी लगा दी थी।

इन भाषाओं में किया गया डब
द कश्मीर फाइल्स की कामयाबी को देखते हुए फिल्म को तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी डब किया जा रहा है। फिल्म पहले दिन केवल 630 स्क्रीन में रिलीज हुई थी और इसने साढ़े तीन करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। 

दूसरे वीकेंड के बाद फिल्म लगभग चार हजार स्क्रीन पर रिलीज हो चुकी थी। बता दें कि फिल्म 14 करोड़ के बजट में तैयार हुई है। ल्म मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, त्रिपुरा, गोवा, उत्तराखंड और कर्नाटक में टैक्स फ्री कर दिया गया है।

End of Article