The Kashmir Files Box Office: 'द कश्मीर फाइल्स' ने बनाया कमाई का रिकॉर्ड, राधेश्याम को दी तगड़ी टक्कर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 12, 2022, 01:11 PM IST

The Kashmir Files Box office Collection Day 1: ताशकंद फाइल्स (2019) के बाद बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री अब दर्शकों के लिए द कश्मीर फाइल्स फिल्म लेकर आए हैं और इस फिल्म ने कमाई का नया कीर्तिमान बना दिया है।

The Kashmir Files Box Office: 'द कश्मीर फाइल्स' ने बनाया कमाई का रिकॉर्ड, राधेश्याम को दी तगड़ी टक्कर

The Kashmir Files Box office Collection Day 1: ताशकंद फाइल्स (2019) के बाद बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री अब दर्शकों के लिए द कश्मीर फाइल्स फिल्म लेकर आए हैं और इस फिल्म ने कमाई का नया कीर्तिमान बना दिया है। जानकारी के अनुसार, यह फिल्म देशभर में केवल 630 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई लेकिन कमाई के मामले में फिल्म ने प्रभास स्टारर राधेश्याम को तगड़ी टक्कर दी है। इस फिल्म ने पहले दिन 3.55 करोड़ की कमाई कर इतिहास रच दिया है। फिल्म राधेश्याम ने पहले दिन हिंदी में ही 4.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

बेहतरीन तरीके से निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने झकझोर देने वाली घटनाओं को पर्दे पर उतारा है जिसे देखने के बाद लोग स्तब्ध रह गए। फिल्म 1990 में कश्मीर में हिंदुओं के नरसंहार की घटना की यादों को ताजा कर रही है। इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक बहुत बेचैन थे। यह एक हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म है जिसमें अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और पुनीत इस्सर को फीचर किया गया है। 

ऐसी है द कश्मीर फाइल्स

द कश्मीर फाइल्स की कहानी पुष्कर नाथ पंडित नाम के एक टीचर के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में देखा जा सकता है कि कैसे पुलिस, स्थानीय प्रशासन और देश-प्रदेश की सरकार जैसी ताकतें होने के बावजूद भी कश्मीरी पंडित और हिंदू कश्मीर से पलायन होने के लिए मजबूर हो जाते हैं और अपने ही देश में शरणार्थी बनकर गुजारा करते हैं। इस दौरान लोगों के साथ हुए अत्याचार और महिलाओं और बच्चों के साथ हुए शर्मनाक घटनाओं को पर्दे पर विवेक अग्निहोत्री ने बखूबी उतारा है।

हरियाणा में टैक्स फ्री हुई यह फिल्म

हाल ही में यह खबर आई है कि द कश्मीर फाइल्स फिल्म को हरियाणा में टैक्स फ्री कर दिया गया है। भाजपा के नेता अरुण यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह खबर दी है कि हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। जैसे ही यह खबर सामने आई वैसे ही फैंस ने इस फैसले का पुरजोर स्वागत किया। कई सिनेमा प्रेमी इस फैसले पर अपनी खुशी जता रहे हैं। वहीं, हरियाणा में इस फिल्म को टैक्स फ्री देखने के लिए भी लोग काफी उत्साहित हैं।

End of Article