B'day: बच्चे को गाली देने से लेकर सेना को 'बेवकूफ' कहने से तक, इन वजहों से विवादों में रहीं स्वरा भास्कर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 9, 2022, 06:42 AM IST

Swara Bhasker Birthday: स्वरा भास्कर 9 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रही हैं। स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर अपने बयानों के कारण अक्सर विवादों में रहती हैं। जानिए स्वरा भास्कर के कुछ विवाद...

B'day: बच्चे को गाली देने से लेकर सेना को 'बेवकूफ' कहने से तक, इन वजहों से विवादों में रहीं स्वरा भास्कर

Swara bhasker Birthday her controversies: सोशल मीडिया पर अपने बयान के कारण अक्सर चर्चा में रहने वालीं स्वरा भास्कर 9 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रही हैं। स्वरा का जन्म और पालन-पोषण दिल्ली में हुआ। उनके पिता चित्रापु उदय भास्कर और मां इरा भास्कर हैं जो जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली में प्रोफेसर हैं। स्वरा भास्कर ने गुजारिश, तनु वेड्स मनु, औरंगजेब, रांझणा, प्रेम रत्न धन पायो, वीरे दी वेडिंग जैसी फिल्मों में काम किया है। स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बेबाक बयानों के कारण विवादों में रहती हैं। स्वरा भास्कर ने एक छोटे बच्चे के लिए गाली का इस्तेमाल किया था। स्वरा भास्कर ने कहा था कि वह बच्चा मुझे आंटी कह रहा था। इसके बाद सोशल मीडिया पर स्वरा आंटी ट्रेंड करने लगा था। 

CAA और NRC पर बयान

स्वरा भास्कर सीएए और एनआरसी का काफी विरोध कर रही हैं। स्वरा से एक न्यूज चैनल के इवेंट में पूछा गया कि 2010 में एनआरसी को लेकर चर्चा हुई थी, तब आपने इसका विरोध क्यों नहीं किया। स्वरा ने कहा कि साल 2010 में वो 15 साल की थी। सोशल मीडिया पर इसका काफी विरोध हुआ था। 

भंसाली को ओपन लेटर 

स्वरा भास्कर ने फिल्म पद्मावत के रिलीज के बाद मेकर संजय लीला भंसाली को एक ओपन लेटर लिखा था। स्वरा ने फिल्म में 'सती' और 'जौहर' जैसे आत्म बलिदान के रिवाजों के महिमामंडन की निंदा की थी। उन्होंने अपने लेटर में लिखा था कि उन्हें फिल्म के आखिर में मुझे लगा कि मैं एक योनि हूं। 

हिजाब विवाद पर स्वरा भास्कर का बयान

स्वरा भास्कर ने हिजाब विवाद पर अपनी विवादित प्रतिक्रिया दी थी, जिसमें उन्होंने द्रौपदी और महाभारत की बात उठाई थी। उन्होंने लिखा था, 'महाभारत में द्रोपदी के जबरन कपड़े उतारे गए थे और सभा में बैठे जिम्मेदार, शक्तिशाली, कानून बनाने वाले देखते रहे… ऐसे ही आज याद आया।' 

लगे लोगों को बांटने के आरोप

स्वरा भास्कर पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। कानपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता विजय बख्शी ने स्वरा भास्कर के खिलाफ महानगर मजिस्ट्रेट के एक न्यायालय में आरोप लगाया था कि वो धर्म के आधार पर लोगों को बांटने की कोशिश कर ही है। 

स्वरा भास्कर का सेना पर बयान

साल 2018 में स्वरा ने एक साथ कई ट्वीट किए थे, जिसमें उन्होंने मॉब लिंचिंग और हॉरर किलिंग जैसे मुद्दों पर बात की थी। स्वरा ने अपने इन ट्वीट में सेना को बेवकूफ तक कह डाला था। इस बयान पर स्वरा के खिलाफ लोगों ने खूब नाराजगी जताई थी। 

End of Article