तीन कंपनियों के मालिक थे सुशांत सिंह राजपूत, गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के नाम पर भी खोली थी एक कंपनी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 19, 2020, 05:12 PM IST

Sushant Singh Rajput Companies: सुशांत सिंह राजपूत एक्टर के अलावा एक सफल बिजनेसमैन भी थे। सुशांत एक नहीं बल्कि तीन कंपनियों के मालिक थे। इनमें से एक कंपनी उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के नाम पर है।

तीन कंपनियों के मालिक थे सुशांत सिंह राजपूत, गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के नाम पर भी खोली थी एक कंपनी

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद उनसे जुड़ी कई बातों का खुलासा हो रहा है। अब रिया ने पुलिस को बताया कि सुशांत एक्टर के अलावा एक बिजनेसमैन भी थे। सुशांत तीन कंपनियों के मालिक थे। इनमें से एक कंपनी रिया चक्रवर्ती के नाम पर थी। 

34 साल के एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने सबसे पहले कंपनी साल 2018 में खोली थी। ये कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, वर्चुअल रिएलिटी और ऑगुमेंटेंड रिएलिटी पर काम करती थी। इसके अलावा उन्होंने अपनी दूसरी कंपनी 2019 में शुरू की थी। 

सुशांत की दूसरी कंपनी का नाम Vividrage Rhealityx है। ये नाम उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के नाम पर रखा है। ये कंपनी भी मिक्स्ड रिएलिटी और तकनीक के क्षेत्र में काम करती है। रिया चक्रवर्ती इस कंपनी के बोर्ड में थीं। 

इस साल शुरू किया था एनजीओ 
सुशांत सिंह राजपूत ने इस साल  फ्रंट इंडिया फॉर वर्ल्ड फाउंडेशन नाम से एक एनजीओ की भी शुरुआत की थी। ये एनजीओ गरीबी, भुखमरी और कुपोषण पर काम करता है। इसके अलावा यह एनजीओ हेल्थकेयर पर भी काम करता था। 

मुंबई पुलिस ने रिया चक्रवर्ती के फोन की तलाशी ली है। इसके अलावा सुशांत के साथ सारे टेक्स्ट मैसेज भी दिखाने को कहा है। रिया पुलिस से पूछताछ के दौरान अपने पिता के साथ पहुंची थीं। हालांकि, पुलिस ने पिता को अंदर आने नहीं दिया।

सुशांत की बहन से की थी रिक्वेस्ट
पुलिस ने रिया से सुशांत के व्यवहार में आए बदलाव के बारे में भी पूछा। पुलिस ने रिया और सुशांत की फैमिली से संबंध पर भी सवाल पूछे। रिया ने बताया कि उन्होंने सुशांत की बहन को फोन कर सुशांत के साथ रहने की रिक्वेस्ट की थी। 

रिया और सुशांत रूमी जाफरी की फिल्म में भी साथ काम करने वाले थे। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियां को पटना के गंगा में विसर्जित कर दिया है। उनका श्राद्धकर्म बिहार के पूर्णिया जिले स्थित उनके पैतृक घर पर ही किया जाएगा।    

End of Article