Siddharth Pithani को NCB ने किया गिरफ्तार, Sushant Singh Rajput की डेड बॉडी को देखने वाले यही थे पहले शख्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 28, 2021, 12:33 PM IST

Siddharth Pithani Arrested: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने सुशांत सिंह राजपूत के दोस्‍त सिद्धार्थ पिठानी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थ को टीम हैदराबाद से गिरफ्तार करके मुंबई लाई है...

Siddharth Pithani को NCB ने किया गिरफ्तार, Sushant Singh Rajput की डेड बॉडी को देखने वाले यही थे पहले शख्स

सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने उनके दोस्‍त सिद्धार्थ पिठानी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थ पिठानी को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम हैदराबाद से गिरफ्तार करके मुंबई लाई है। सुशांत के निधन के बाद उनकी लाइफ से जुड़े कई लोगों का नाम मीडिया में आया था। इन लोगों में एक नाम उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी का भी था। 

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या के बाद से ड्रग्स मामलों की जांच एनसीबी कर रही है। इस सिलसिले में अब तक कई लोग पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं। अब इस लिस्ट में नया नाम अभिनेता के करीबी दोस्त सिद्धार्थ पिठानी का भी जुड़ गया है।

इससे पहले सुशांत की मौत की जांच कर रही सीबीआई भी कई बार पिठानी से पूछताछ कर चुकी है। उन्होंने सीबीआई को दिए बयान में बताया था कि पिछले साल जनवरी से वो सुशांत सिंह के साथ ही रह रहे थे। 

बताया जाता है कि सुशांत की बॉडी को पहली बार सिद्धार्थ पिठानी ने ही घर के अंदर पंखे से लटके हुए देखा था, जिसके बाद उन्होंने पुलिस और अस्पताल को फोन किया था।सीबीआई को दिए बयान में पिठानी ने ये भी कहा था कि उन्होंने ने ही चाकू से सुशांत के गले पर लगा कपड़ा काटा था और फिर मौजूद एक शख्स के साथ बेड पर चढ़कर सुशांत की बॉडी को नीचे उतारा था। 

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी ने पिछले हफ्ते ही सगाई की है। सिद्धार्थ पिठानी की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थीं।

सुशांत सिंह राजपूत का पिछले साल 14 जून को निधन हो गया था। अभिनेता को उनके अपार्टमेंट में मृत पाया गया था। बाद में इस मामले में ड्रग्स एंगल आया था और एनसीबी की जांच में तब से अब तक कई बड़े सेलेब्स से पूछताछ की जा चुकी है। ड्रग्स मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शॉविक भी गिरफ्तार हुए थे। रिया और शॉविक अभी बेल पर बाहर हैं।
 

End of Article