सुशांत के फैमिली वकील का दावा-'परिवार के पास शोक जताने के लिए भी नहीं आई रिया चक्रवर्ती, खेल रही हैं डबल गेम'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 24, 2020, 11:20 PM IST

Sushant Singh Rajput Family Lawyer: सुशांत सिंह राजपूत के फैमिली वकील विकास सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर फिर आरोप लगाए हैं। विकास सिंह ने कहा कि रिया सुशांत के परिवार से शोक जताने भी नहीं आई थीं।

सुशांत के फैमिली वकील का दावा-'परिवार के पास शोक जताने के लिए भी नहीं आई रिया चक्रवर्ती, खेल रही हैं डबल गेम'

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद उनके परिवार के निशाने में रिया चक्रवर्ती हैं। सुशांत के फैमिली वकील ने अब खुलासा किया है कि सुशांत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती ने एक बार भी परिवार के लिए शोक व्यक्त नहीं किया है। 

न्यूज एजेंसी IANS से बातचीत में सुशांत के फैमिली वकील विकास सिंह ने बताया कि- 'जब यह दुर्घटना हुई थी, तब उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना भी नहीं जताई थी। रिया चक्रवर्ती ने परिवार के साथ सहयोग भी नहीं किया है।'

विकास सिंह के मुताबिक- 'जब सीबीआई जांच के लिए अनुरोध किया गया था, तो उन्होंने इसका जमकर विरोध किया।  उन्होंने बेशक सीबीआई जांच के समर्थन में वीडियो पोस्ट किया हो, लेकिन उनकी कानूनी टीम ने इसका कड़ा विरोध किया।

क्यों दायर की याचिका 
विकास सिंह ने आगे कहा कि- 'अगर रिया वास्तव में परिवार के साथ सहयोग करना चाहते हैं, तो वह सुप्रीम कोर्ट से अपनी याचिका वापस ले सकते हैं। सिंह ने कहा, रिया इस मामले में दोहरा खेल खेल रहीं हैं।' 

विकास आगे कहते हैं- 'अगर रिया परिवार का समर्थन करना चाहती थीं, तो उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका क्यों दायर की।' वहीं, उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त होने का दावा करने वाले संदीप सिंह पर भी निशाना साधा है।

संदीप सिंह पर कही ये बात
संदीप सिंह के बारे में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए वरिष्ठ वकील ने कहा कि- 'सुशांत के परिवार में से कोई भी उनके बारे में नहीं जानता था। संदीप सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आई एक बायोपिक के निमार्ता हैं।'

विकास आगे कहते हैं- 'संदीप सिंह ने सुशांत का दोस्त होने का दावा किया था और कहा था कि वह उनकी मौत की खबर सुनने के बाद दिवंगत अभिनेता के आवास पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति थे।'
 

End of Article