सुशांत सिंह राजपूत के खास दोस्त ने किया खुलासा, अंकिता लोखंडे का रो-रोकर है बुरा हाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 27, 2020, 06:06 PM IST

Sushant Singh Rajput Ankita Lokhande: सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके बेस्टफ्रेंड संदीप सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। संदीप ने बताया है कि अंकिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

सुशांत सिंह राजपूत के खास दोस्त ने किया खुलासा, अंकिता लोखंडे का रो-रोकर है बुरा हाल

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत के निधन के लगभग दो हफ्ते बाद उनके सबसे खास दोस्त संदीप सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। संदीप सिंह ने बताया है कि सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे का रो-रोकर बुरा हाल था।

वेबसाइट Spotboye से बातचीत में सुशांत के दोस्त संदीप सिंह ने बताया कि अंकिता लोखंडे सुशांत की केवल गर्लफ्रेंड नहीं थीं। उसने सुशांत की जिंदगी में मां की जगह ले ली थी। मैंने अपने 20 साल के करियर में उस जैसी लड़की नहीं देखी थी। 

संदीप के मुताबिक अंकिता हर वो काम करती थी, जो सुशांत के लिए ठीक था। वह सुशांत के मन मुताबिक तैयार होती थी, उसके पसंद का खाना बनाया करती थीं। उनका घर का इंटीरियर भी सुशांत के पसंद का था।  वह सुशांत की खुशी के लिए हर काम करती थीं। 

सुशांत के लिए करती थीं दुआ
संदीप इंटरव्यू में कहा कि- 'अंकिता जब अपने करियर की ऊंचाई पर थीं, तो उन्होंने एक्टिंग लगभग छोड़ दी थी। वह टीवी का एक बड़ा नाम था और उसे फिल्मों के भी ऑफर आ रहे थे। मैं दुआ करता हूं कि हर लड़की अंकिता की तरह हो।' 

बकौल संदीप- 'ब्रेकअप के बाद भी सुशांत की जितनी भी फिल्म रिलीज होती थी तो वह हर शुक्रवार प्रार्थना करती थीं। जब मुझे सुशांत की मौत की खबर मिली तो मुझे अंकिता की सबसे ज्यादा चिंता थीं। घर से लेकर अस्पताल तक मैं केवल अंकिता को कॉल कर रहा था पर वो फोन नहीं उठा रही थीं।'

अभी भी रो रही थीं अंकिता लोखंडे 
संदीप के मुताबिक पोस्टमॉर्टम खत्म होने के बाद, मैं अंकिता लोखंडे के घर पर गया। मैं उसे 10 साल से जानता था, लेकिन जैसे उस दिन मुझे गले लगाया ऐसा कभी नहीं किया था। आज भी जब मैंने उससे बात की तो वह रोने लगी थीं।

संदीप आगे कहते हैं- 'मैं अब अंकिता को ऐसे नहीं देख सता हूं। लेकिन, वह एक मजबूत लड़की हैं। वह सुशांत की जितनी ही टैलेंटेड हैं। मैं आपको बता सकते हैं कि सुशांत और अंकिता एक-दूसरे के लिए क्या थे।'
 

End of Article