सुहाना खान करेंगी कॉफी विद करण 7 में डेब्यू, एक बड़े ट्विस्ट के साथ होगी शाहरुख खान की बेटी की एंट्री?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 30, 2022, 05:13 PM IST

Koffee With Karan 7: सुहाना खान अपने 'द आर्चीज' गैंग के साथ कॉफी विद करण में आने वाली थीं। जानकारी के मुताबिक सुहाना को दर्शक कॉफी विद करण में अपने बॉलीवुड प्रोजेक्ट, आर्यन खान की गिरफ्तारी और ड्रग मामले के बाद परिवार का हाल, इन सबपर बात करते देखने वाले थे!

सुहाना खान करेंगी कॉफी विद करण 7 में डेब्यू, एक बड़े ट्विस्ट के साथ होगी शाहरुख खान की बेटी की एंट्री?

Koffee With Karan 7: 'कॉफी विद करण-सीजन 7' दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। प्रशंसकों को आने वाले एपिसोड्स का बेसब्री से इंतजार है। लगातार गेस्ट को लेकर कयास लगाने शुरू हो गए हैं। नई रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का नाम भी गेस्ट लिस्ट के लिए आगे आ रहा है। बॉलीवुड डेब्यू से पहले सुहाना खान भी करण जौहर के सामने सोफे पर बैठने वाली हैं ऐसी उम्मीद की जा रही है। हालांकि अब करण जौहर ने इन खबरों को खारिज कर दिया है।

अगर रिपोर्ट्स की मानें तो, स्टार किड सुहाना अपने 'द आर्चीज' गैंग के साथ शो में आने वाली थीं। जानकारी सामने आई थी कि सुहाना को दर्शक कॉफी विद करण में अपने बॉलीवुड प्रोजेक्ट के बारे में बात करते और आर्यन खान की गिरफ्तारी के साथ परिवार को ड्रग मामले ने कैसे प्रभावित किया, इस बारे में बात करते देखने वाले थे। हालांकि शो के होस्ट करण ने खुद इन अटकलों पर विराम लगा दिया और ETimes से कहा, 'यह सच नहीं है'।

इस बीच इंडिया टुडे के मुताबिक गौरी खान शो में नजर आएंगी। एक सूत्र ने बताया है, 'सुहाना खान कॉफी विद करण 7 से डेब्यू करने जा रही हैं, लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है। स्टार किड सुहाना ने जाहिर तौर पर अपनी मां गौरी खान के कॉफी विद करण-7 के एपिसोड के लिए एक वीडियो बाइट दी है। गौरी को करण जौहर के शो में अपनी दोस्त सीमा सचदेव और भावना पांडे के साथ देखा जा सकता है।'

दिलचस्प बात यह है कि 22 साल सुहाना ने बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले, कुछ थिएटर शो किए हैं। उन्हें थियोडोर गिमेनो द्वारा निर्देशित द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू नामक एक शॉर्ट फिल्म में भी देखा जा चुका है।

जोया अख्तर के निर्देशन में बनी द आर्चीज से सुहाना खान बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनके अलावा फिल्म में श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर, अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा, मिहिर आहूजा, डॉट, युवराज मेंडा और वेदांग रैना भी हैं। फिल्म के अगले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने की उम्मीद है।

End of Article