Suhana Khan Video: एयरपोर्ट पर फैंस के लिए रुकीं सुहाना खान, फोटो खिंचवाते हुए वीडियो हो रहा वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 12, 2022, 07:33 AM IST

Suhana Khan Video: शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान हाल ही में एयरपोर्ट पर अपनी मां गौरी खान के साथ नजर आईं। इस दौरान उन्होंने रुक कर फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। सुहाना का ये वीडियो वायरल हो रहा है।

Suhana Khan Video: एयरपोर्ट पर फैंस के लिए रुकीं सुहाना खान, फोटो खिंचवाते हुए वीडियो हो रहा वायरल

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की तरह ही उनके बच्चे भी अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। उनकी बेटी सुहाना खान अपने स्टाइल और पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में रहती हैं। सुहाना जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं वो जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से फिल्मों में कदम रखेंगी। फिल्म रिलीज से पहले सुहाना खान का बदला हुआ अंदाज देखने को मिला जिसके चलते वो चर्चा में हैं। 

सुहाना ने फैंस संग दिए पोज

दरअसल सुहाना खान हाल ही में अपनी मां गौरी खान के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं और इस दौरान व्हाइट कलर की टीशर्ट और व्हाइट जॉगर्स पहने दिखीं। सुहाना को एयरपोर्ट पर फैंस मिल जाते हैं जो उनके साथ तस्वीर खिंचवाना चाहते हैं, ये देखकर सुहाना रुक जाती हैं और उनके साथ फोटोज क्लिक करवाती हैं। इस दौरान वो मुस्कुराते हुए दिखीं और उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

हो चुकी हैं ट्रोल

मालूम हो कि सुहाना खान पहले कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो चुकी हैं। उनका कैमरे को नजरअंदाज करना और कुछ रिएक्ट ना करना उनके फैंस को पसंद नहीं आया था, जिसके चलते कुछ समय पहले ही वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थीं। हालांकि बता दें कि सुहाना का हालिया वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है और जमकर उनकी तारीफ हो रही है। फैंस का कहना है कि सुहाना काफी स्वीट हैं।

इस फिल्म से करेंगी डेब्यू

बता दें कि सुहाना खान जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से एक्टिंग डेब्यू कर रही हैं। इसी फिल्म से ही अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर भी एक्टिंग डेब्यू करेंगी। फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग पूरी हो चुकी है। 

End of Article