Suhana Khan New Photos: सुहाना खान ने फ्लॉन्ट की अपनी टोन्ड बॉडी, व्हाइट ड्रेस में दिखा ग्लैमरस अंदाज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 31, 2020, 12:33 PM IST

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने सोशल मीडिया पर अपनी नई फोटोज शेयर की हैं जिनमें वो अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। देखें सुहाना की ये फोटोज।

Suhana Khan New Photos: सुहाना खान ने फ्लॉन्ट की अपनी टोन्ड बॉडी, व्हाइट ड्रेस में दिखा ग्लैमरस अंदाज
Photo Credit: Instagram

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने कुछ समय पहले अपना सोशल मीडिया अकाउंट पब्लिक किया था, जिसके बाद से वो लगातार अपने पोस्ट व तस्वीरों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। सुहाना अपने लुक और स्टाइल के साथ एक्पेरिमेंट कर नई फोटोज शेयर करती हैं अब एक बार फिर उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी नई फोटोज शेयर की हैं जो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं। 

सुहाना इन नई फोटोज में व्हाइट कलर का फ्लीस टर्टल नेक क्रॉप टॉप पहने हुए हैं जिसमें वो बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही हैं। अपने इस लुक के साथ सुहाना ने मिडल पार्टिंग कर पोनीटेल बनाई और हल्का मेकअप किया। सुहाना ने जैसे ही ये फोटोज पोस्ट कीं इसपर कमेंट्स की बौछार हो गई और उनकी जमकर तारीफ हो रही है।

सुहाना की कजिन आलिया छिब्बा ने इस पोस्ट पर कमेंट कर लिखा, 'इसे लेकर ऑबसेस्ड हूं।' वहीं शनाया कपूर ने इसपर कमेंट कर लिखा, 'क्या तुम असली में हो?' वहीं शनाया की मां महीप कपूर ने भी पर कमेंट करते हुए हार्ट शेप्ड आई इमोजी बनाई। तो वहीं सुहाना की दोस्त मानवी गौर ने इस फोटो पर कमेंट कर उन्हें सबसे क्यूट बताया।  

शेयर की थी मिरर सेल्फी

इससे पहले सुहाना ने अपनी मिरर सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसमें वो जेबरा पैटर्न का आउटफिट पहने दिख रही थीं। इसके साथ उन्होंने बालों को खुला रखा और ग्लॉसी लिप्स के साथ आई लाइनर का इस्तेमाल किया। सुहाना की इस फोटो पर भी उन्हें काफी कॉम्प्लिमेंट मिले थे।  

14 लाख हैं सुहाना के फॉलोअर्स

मालूम हो कि सुहाना ने कुछ समय पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को पब्लिक किया था। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 1.4 मिलियन यानी करीब 14 लाख फॉलोअर्स हैं। यह भी बताते चलें कि सुहाना बॉलीवुड में काम करना चाहती हैं और यही वजह है कि वो न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से एक्टिंग का कोर्स कर रही हैं। 

End of Article