सुहाना खान ने कैमरे के सामने ऐसा किया रिएक्ट, वीडियो देख फैंस बोले- 'रोबोट की तरह कर रही हैं'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 19, 2022, 03:36 PM IST

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो सैलून से बाहर निकलती दिख रही हैं। इस दौरान फोटोग्राफर्स उनसे रुकने के लिए कहते रहते हैं, लेकिन वो नहीं रुकतीं। उनका ये वीडियो देखकर फैंस ऐसे कमेंट्स कर रहे हैं।

सुहाना खान ने कैमरे के सामने ऐसा किया रिएक्ट, वीडियो देख फैंस बोले-  'रोबोट की तरह कर रही हैं'
Photo Credit: Instagram

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान सबसे चर्चित स्टार किड्स में से एक हैं जो अक्सर चर्चा में रहती हैं। सुहाना के वीडियो और तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं, जिनके चलते वो चर्चा में आ जाती हैं। इससे इतर अब वो बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं, जिसके चलते वो खबरों में रहती हैं।

सुहाना खान की वीडियो आई सामने

सुहाना अब एक बार फिर से खबरों में हैं और वजह है हाल ही में सामने आई उनकी नई वीडियो। सुहाना मुंबई में सैलून से बाहर निकलते हुए नजर आईं। इस दौरान वो बैग्गी डेनिम्स के साथ ग्रे पुलओवर पहने हुए दिखीं। इस दौरान फोटोग्राफर्स उनसे रुककर पोज देने के लिए कहते रहे लेकिन वो नहीं रुकीं। हालांकि उन्होंने एक बार मुड़कर देखा और स्माइल कर अपनी कार में जाकर बैठ गईं। कुछ यूजर्स का मानना है कि कैमरे को देखकर सुहाना की चाल बदल गई। तो वहीं एक यूजर ने कमेंट किया, 'रोबोट की तरह रिएक्ट कर रही है।' हालांकि ऐसे फैंस की भी कमी नहीं जो सुहाना की तारीफ कर रहे हैं। 

पहले भी सामने आया था ऐसा वीडियो

सुहाना पिछले महीने अपनी फिल्म की शूटिंग से मुंबई लौटीं और इस दौरान एयरपोर्ट पर नजर आईं। फैंस को सुहाना का ये लुक काफी पसंद आया था लेकिन उन्होंने सुहाना के बर्ताव को लेकर सवाल उठाए। सुहाना की वीडियो देखने वाले यूजर्स जानना चाहते थे कि वो इतनी घबराई हुई क्यों नजर आ रही हैं?

बॉलीवुड में डेब्यू को तैयार

सुहाना जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से एक्टिंग डेब्यू कर रही हैं। उनके अलावा इस फिल्म से अमिताभ बच्चन के नाति अगस्त्य नंदा और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर भी एक्टिंग डेब्यू करेंगी। फिल्म के ऊटी शेड्यूल की शूटिंग पिछले महीने पूरी हो चुकी है। 

End of Article