SS Rajamouli New Car: RRR के डायरेक्टर एस.एस राजामौली ने खरीदी इतनी महंगी कार, जानें कार कलेक्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 30, 2022, 09:08 AM IST

SS Rajamouli New Car Collection: फिल्म आरआरआर के डायरेक्टर एस.एस. राजामौली ने नई कार खरीदी है, जिसकी कीमत लाखों में है। देखें कैसा है एस.एस राजामौली का कार कलेक्शन।

SS Rajamouli New Car: RRR के डायरेक्टर एस.एस राजामौली ने खरीदी इतनी महंगी कार, जानें कार कलेक्शन
Photo Credit: Instagram

SS Rajamouli New Car Collection: फिल्ममेकर एस.एस राजामौली इन दिनों अपनी फिल्म आरआरआर की सफलता को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में एक्टर जूनियर एनटीआर और राम चरण लीड रोल में थे, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। इन सबके बीच फिल्म के डायरेक्टर एस.एस राजामौली चर्चा में आ गए हैं। 

राजामौली ने खरीदी नई महंगी कार

दरअसल राजामौली ने लग्जरी वॉल्वो XC40 कार खरीदी है। उनकी तस्वीर भी सामने आई है जिसमें वो कार की चाबी लेते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार की कीमत 44.50 लाख रुपये है। बता दें कि यह कार 6 रंगों में उपलब्ध है जिनमें से राजामौली ने लाल रंग चुना। वॉल्वो कार इंडिया ने राजामौली की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए वॉल्वो कार इंडिया फैमिली में उनका स्वागत किया और लिखा, 'हम वोल्वो कार इंडिया फैमिली में अग्रणी फिल्म निर्देशक और स्क्रीन राइटर @ssrajamouli का स्वागत करते हैं।'

राजामौली के पास हैं ये कार

सबसे महंगे डायरेक्टर्स की लिस्ट में शामिल एस.एस राजामौली के पास कई और लग्जरी कार भी हैं जिसमें बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज और लैंड रोवर रेंज रोवर शामिल है। इसके अलावा अगर उनकी कमाई की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने फिल्म आरआरआर के लिए 28 करोड़ रुपये फीस चार्ज की है। 

RRR जैसी बेहतरीन फिल्में

मालूम हो कि राजामौली ने हाल ही में फिल्म आरआरआर को डायरेक्ट किया था। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इसने दुनियाभर में 1100 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे पहले फिल्म बाहुबली 2: द कॉन्क्लूजन रिलीज हुई थी जिसकी वर्ल्डवाइड कमाई 1000 करोड़ के पार रही थी। 

End of Article