Sonam Kapoor Baby Boy First Glimpse: सोनम कपूर और आनंद आहूजा शनिवार 20 अगस्त को बेटे के पैरेंट्स (Sonam Kapoor Baby Boy) बने हैं। एक्ट्रेस ने ये गुड न्यूज सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की थी। इसके बाद से ही फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग सोनम को बधाई दे रहे हैं। अब सोनम की बहन रिया कपूर ने अपने भांजे की पहली झलक दिखाई है। रिया कपूर अस्पताल में बच्चे के साथ नजर आ रही हैं। इस दौरान वह भावुक हो गई और उनकी आंखों में आंसू आ गए हैं।
रिया कपूर (Rhea Kapoor) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर भांजे की फोटोज शेयर की है। फोटोज में रिया कपूर अपने भांजे को निहार रही हैं। भांजे को देख रिया की आंखें नम हो गई है, वह अपने आंसू पोंछती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि, रिया ने फोटोज में बच्चे का चेहरा नहीं दिखाया है। फोटो के साथ कैप्शन में रिया कपूर ने लिखा, 'रिया मासी ठीक नहीं है। ये क्यूटनेस बहुत ज्यादा है। ये पल किसी सपने जैसा है। आई लव यू सोनम कपूर, सबसे मजबूत मम्मी और सबसे ज्यादा प्यार देने वाले पापा आनंद आहूजा। नए नाना और नानी अनिल कपूर और सुनीता कपूर का खास जिक्र जरूरी है।'
सोनम कपूर ने कही थी ये बात
सोनम कपूर ने मां बनने के बाद अपना पहला रिएक्शन दिया था। एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में सोनम ने कहा था, 'जाहिर तौर पर अब हमारी प्राथमिकताएं बदल जाएंगी। अब हमारे ऊपर बच्चे की जिम्मेदारी होगी। ये बात सच है कि बच्चे दुनिया में अपनी मर्जी से नहीं आते हैं। हम उन्हें अपनी मर्जी से इस दुनिया में लाते हैं। ये एक स्वार्थ से भरा फैसला है। हम लोग स्वार्थी व्यवहार करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्चे के जन्म के बाद सोनम कपूर स्वस्थ हैं। फिलहाल वह कुछ वक्त मुंबई में ही रहेंगी।
सोनम कपूर और आनंज आहूजा ने साल 2018 में शादी की थी। मार्च 2022 में सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। वर्कफ्रंट का बात करें तो सोनम आखिरी बार फिल्म जोया फैक्टर में नजर आई थीं।

