Sonam Kapoor Baby Boy: सोनम कपूर-आनंद आहूजा के घर आया नन्हा मेहमान, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 20, 2022, 04:42 PM IST

Sonam Kapoor Baby Boy: सोनम कपूर और आनंद आहूजा शादी के चार साल बाद पैरेंट्स बन गए हैं। सोनम कपूर ने बेटे को जन्म दिया है। एक्ट्रेस नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अनिल कपूर और सुनीता कपूर को नाना-नानी बनने की बधाई दी है।

Sonam Kapoor Baby Boy: सोनम कपूर-आनंद आहूजा के घर आया नन्हा मेहमान, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म

Sonam Kapoor Baby Boy: सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर किलकारी गूंजी हैं। कपल शादी के चार साल बाद पैरेंट्स बन गए हैं। एक्ट्रेस ने बेटे (Sonam Kapoor boy) को जन्म दिया है। नीतू कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी में सोनम और आनंद के पैरेंट्स बनने की गुड न्यूज शेयर की है। नीतू कपूर ने अपने पोस्ट में अनिल कपूर और सुनीता कपूर को नाना और नानी बनने की बधाई दी है। गौरतलब है कि सोनम ने इस साल सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।

नीतू कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और आनंद आहूजा (Anand Ahuja) का मैसेज शेयर किया है। इसमें लिखा है- '20 अगस्त 2022 को हमने खुले दिल से अपने बेटे का स्वागत किया। सभी डॉक्टर और नर्स, दोस्त और परिवार के सदस्यों का शुक्रिया, जिन लोगों ने हमारा इस सफर में साथ दिया और हमें सपोर्ट किया। हम जानते हैं कि अभी केवल शुरुआत हुई है लेकिन, हम जानते हैं कि हमारी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है। सोनम और आनंद।' नीतू कपूर ने पोस्ट में अनिल कपूर और सुनीता कपूर को टैग करते हुए बधाई दी है।

Neetu Kapoor

Also Read: इटली में बेबीमून एंजॉय कर रहीं सोनम कपूर, पति आनंद आहूजा के साथ ऐसे बिता रहीं वक्त
 
प्रेग्नेंसी में एक्टिव थीं सोनम कपूर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनम कपूर और बच्चा दोनों बेहद स्वस्थ हैं। सोनम हाल ही में अपने भाई अर्जुन कपूर के साथ कॉफी विद करण के सातवें सीजन में नजर आई थीं। वहीं, प्रेग्नेंसी के दौरान भी सोनम काफी एक्टिव थीं। उन्होंने कई इवेंट्स में भी हिस्सा लिया था।  वह सोशल मीडिया पर अपने प्रेग्नेंसी फोटोशूट शेयर किया करती थीं। इसके अलावा सोनम की लंदन में गोद भराई की रस्म भी हुई थी। आनंद और सोनम कपूर कुछ महीने पहले बेबीमून के लिए इटली गए हुए थे।  


सोनम कपूर  और आनंद आहूजा साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। इस साल मार्च में सोनम कपूर ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। सोनम ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने खास पोस्ट भी लिखा था।  
 

End of Article