सोहा अली खान ने बुआ बनने से पहले घर में किया नए मेहमान का स्वागत, सामने आया एक्ट्रेस का वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 17, 2021, 06:38 PM IST

Soha Ali Khan Welcomes A New Member: सोहा अली खान ने घर में एक नए सदस्य का स्वागत किया। सोहा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर खुद इस बात की जानकारी दी है....

सोहा अली खान ने बुआ बनने से पहले घर में किया नए मेहमान का स्वागत, सामने आया एक्ट्रेस का वीडियो

बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। क्योंकि जल्द उनके भाई सैफ अली खान और भाभी करीना कपूर खान के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। इसी के साथ सोहा अली खान फिर से बुआ बनने वाली हैं। करीना-सैफ के फैन्स उनके दूसरे बच्चे का स्वागत करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इससे पहले कि सोहा अली खान अपने भतीजे / भतीजी का स्वागत करतीं, उन्होंने घर में एक नए सदस्य का स्वागत किया। सोहा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर खुद इस बात की जानकारी दी है और एक वीडियो शेयर किया है।

इंस्टाग्राम हैंडल पर सोहा अली खान ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'पुरी आपका हमारी बिल्डिंग में स्वागत है! हमारे घर में और हमारे जीवन में इस खुशी को लाने के लिए सुमित और रवनीत आपको धन्यवाद...। हम उसके साथ कुछ वक्त बिताने में खुशी होगी।'

वीडियो में, सोहा पपी को ले जाते हुए दिखाई दे रही हैं। जबकि साथ में अन्य बिल्डिंग वाले भी डॉगी के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। सोहा और कुणाल की बेटी, इनाया नॉमी खेमू भी डॉगी को प्यार करती दिखाई दे रही हैं।

आपको बता दें, सोहा अली खान ने साल 2015 में ब्वॉयफ्रेंड कुणाल खेमू संग शादी की। दोनों की एक बेटी इनाया है। बेटी के जन्म के बाद से ही सोहा ने फिल्मों से दूरी बनाकर रखी है। सोहा अली खान को आखिरी बार साहेब बीवी और गैंगस्टर 3 (2018) में देखा गया था। सोहा को दिल मांगे मोर, रंग दे बसंती, तुम मिले और खोया खोया चांद जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

End of Article