रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में नई भर्ती, विक्की कौशल-टाइगर श्रॉफ नहीं खाकी वर्दी में दिखेगा ये एक्टर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 19, 2022, 08:48 PM IST

Sidharth Malhotra OTT Debut: सिद्धार्थ मल्होत्रा अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा अब रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनने जा रहे हैं। जानिए कैसा है सिद्धार्थ मल्होत्रा का फर्स्ट लुक...

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में नई भर्ती, विक्की कौशल-टाइगर श्रॉफ नहीं खाकी वर्दी में दिखेगा ये एक्टर

Sidharth Malhotra Ott Debut: अजय देवगन, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार के बाद रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में अब सिद्धार्थ मल्होत्रा की एंट्री हुई है। शेरशाह में आर्मी ऑफिसर का रोल निभाने के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा अब रोहित शेट्टी की फिल्म से अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर फर्स्ट लुक शेयर किया है। 

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर फोटो शेयर की है। फोटो के साथ सिड (Sidharth Malhotra) ने लिखा, 'रोहित शेट्टी का कॉप यूनिवर्स कल सुबह 11 बजे डिजिटल में कदम रख रहा है।' फोटो में सिद्धार्थ मल्होत्रा खाकी वर्दी में नजर आ रहे हैं। उन्होंने केवल अपनी पीठ दिखाई है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म को सुशांत प्रकाश डायरेक्ट करने जा रहे हैं। रोहित इसके प्रोड्यूसर होंगे। फिल्म की थीम पुलिस ऑफिसर के ईर्द-गिर्द होगी लेकिन, इसका टोन और ट्रीटमेंट काफी अलग होगा। 

Sidharth Malhotra Cop Look

विक्की कौशल और टाइगर श्रॉफ रेस में
रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शेट्टी के अगले पुलिस ऑफिसर के रोल के लिए विक्की कौशल और टाइगर श्रॉफ भी रेस में थे। आखिर में ये रोल सिद्धार्थ मल्होत्रा की झोली में गिरा। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म मुंबई की अलग-अलग लोकेशन में शूट की जाएगी। सुशांत प्रकाश इसके जरिए बतौर डायरेक्टर डेब्यू करने जा रहे हैं। सुशांत इससे पहले रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा और दिलवाले में भी काम कर चुके हैं। 

Sidharth Malhotra begins work on his aerial action film; rehearses action  scenes at film studio | Hindi Movie News - Times of India

इन फिल्मों में आएंगे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा की आखिरी फिल्म शेरशाह थी। अब सिद्धार्थ फिल्म मिशन मजनू में नजर आएंगे। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोजिट पुष्पा फिल्म की लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना होंगी।

सिद्धार्थ मल्होत्रा इसके अलावा करण जौहर की फिल्म योद्धा में भी नजर आएंगे। फिल्म में सिद्धार्थ के साथ दिशा पाटनी लीड रोल में होंगी। इसके अलावा एक्टर रकुलप्रीत सिंह और अजय देवगन की फिल्म थैंक गॉड में काम करेंगे। फिल्म में वह एक पुलिस ऑफिसर के रोल में होंगे। 

End of Article