9वीं क्लास में फेल हो चुके हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा, प्रियंका चोपड़ा के साथ करने वाले थे डेब्यू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 16, 2021, 09:15 AM IST

Sidharth Malhotra Birthday: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा आज 16 जनवरी को अपना बर्थडे मना रहे हैं। इस मौके पर जानिए सिद्धार्थ की लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें...

9वीं क्लास में फेल हो चुके हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा, प्रियंका चोपड़ा के साथ करने वाले थे डेब्यू

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा आज (16 जनवरी) को अपना बर्थडे मना रहे हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू किया था। इससे पहले वह फिल्म माई नेम इज खान में करण जौहर के साथ बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम कर चुके हैं।  

सिद्धार्थ मल्होत्रा  ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल शुरू की थी। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के भगत सिंह कॉलेज से पढ़ाई की थी। सिद्धार्थ ने साल 2012 में डेब्यू किया, लेकिन वह प्रियंका चोपड़ा के साथ फैशन में नजर आने वाले थे। 

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा था कि वह एक वक्त फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ना चाहते थे। हालांकि, अच्छे वक्त की उम्मीद में उन्होंने स्ट्रगल किया और अपनी जगह बनाई। 

9वीं क्लास में हुए थे फेल 
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बताया कि वह 9वीं क्लास में फेल हो चुके हैं। बचपन में उनके पेरेंट्स पढ़ाई को लेकर काफी परेशान रहते थे। कई बार उनकी मम्मी ने चप्पल से पीटाई की थी। 

सिद्धार्थ के मुताबिक वह एक मध्यम वर्गीय परिवार से आते हैं। इस कारण घर में पढ़ाई-लिखाई को काफी महत्व दिया जाता था। हालांकि, जब उन्हें फिल्में मिलने लगी तो उन्हें थोड़ा सुकून हुआ। 

इन फिल्मों में आएंगे नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म शेरशाह में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह कारगिल युद्ध के हीरो शहीद मेजर विक्रम बत्रा का किरदार निभाने वाले हैं।     

शेरशाह फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोजिट कियारा आडवाणी भी हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों कियारा आडवाणी को डेट कर रहे हैं। 

End of Article