Shamshera के फ्लॉप होने पर संजय दत्त ने अपनाया टोटका, नई गाड़ी के लिए लकी नंबर 4545 की जगह लिया ये नंबर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 31, 2022, 11:08 AM IST

संजय दत्त लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं और उनकी सभी गाड़ियों के नंबर 4545 हैं। अब उन्होंने अपने ज्योतिष के कहने पर इस नंबर को बदलने का फैसला किया है। 

Shamshera के फ्लॉप होने पर संजय दत्त ने अपनाया टोटका, नई गाड़ी के लिए लकी नंबर 4545 की जगह लिया ये नंबर

बॉलीवुड के मुन्ना भाई संजय दत्त फिल्म जगत में अपने एक अलग व्यक्तित्व एवं कई दिलचस्प बातों के लिए पहचाने जाते हैं। हालांकि किसी भी आम भारतीय या फिर अन्य सितारों की तरह ही वे भी अपनी अलग धार्मिक तथा सुपरस्टीटियस मान्यताओं को आधार बनाकर चलते हैं। यह एक ज्ञात तथ्य है कि इंडस्ट्री के कई सुपरस्टार्स तथा जानी मानी हस्तियों के अपने पंडित, ज्योतिष और अन्य धार्मिक गुरु होते हैं जो मुसीबत के समय उन्हें मार्ग दिखाते हैं।   

संजय दत्त की एक्टिंग के साथ साथ उनकी लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन भी खूब चर्चा में रहता है। जिसमें वे समय समय पर इजाफा करते रहते हैं। अब तक उन्हें 4545 संख्या वाली नंबर प्लेट का जुनून सवार था, जिसको मिलाकर 9 अंक बनता है। 9 अंक फिल्मी दुनिया से जुड़ा हुआ माना जाता है। मगर हाल ही में उन्होंने अपने ज्योतिष के कहने पर इस सेट को बदलने का फैसला किया है। 

ये होगा संजु बाबा की गाड़ी का नया नंबर

प्रोफेशनल जीवन में सफलता पाने के लिए, अभिनेता संजय दत्त के ज्योतिष ने उन्हें गाड़ी का नंबर 4545 से बदलकर 2999 रख देने की सलाह दी है। बीते दिनों केजीएफ 2 में उन्होंने अधीरा का किरदार निभाया था जिसे जनता ने पसंद किया था। मगर संजू बाबा की रणबीर कपूर और वानी कपूर स्टारर फिल्म शमशेरा ने बॉक्स ऑफिस पर बुरा प्रदर्शन करने के साथ हिंदू दर्शकों के मन कई तरह की विरोधी भावनाएं भी जगा दी थी। उन्हें पंडित का नकारात्मक किरदार निभाने के लिए बहुत बुरी तरह से ट्रोल किया गया था। फिल्म में उनके माथे पर जिस तरह से त्रिपुंड तिलक लगाया गया था, उसपर भी हिंदू बहुसंख्यक समूहों द्वारा खूब आपत्ती जताई गई थी।

संजय दत्त के पास है ये लग्जरी गाड़ियां

खबरों के मुताबिक संजय दत्त ने हाल ही में एक नई लग्जरी मर्सिडीज बुक की है, जिसकी डिलीवरी जल्द ही हो जाएगी। इसकी नंबर प्लेट पर आपको एक नया नंबर देखने को मिलेगा। संजू बाबा के पास एक फेरारी 599 है, दो सीटों वाली ऑडी R8 तथा एक पोर्शे एसयूवी है। इन सभी गाड़ियों की नंबर प्लेट पर आपको 4545 संख्या नजर आएगी। इसी के साथ जब संजय दत्त और उनकी पत्नी मान्यता ने अपने जुड़वा बच्चें शाहरान और इकरा का दुनिया में स्वागत किया था, उस वक्त संजय दत्त ने पत्नी मान्यता को एक रॉल्स रॉयस गोस्ट तोहफे में दी थी, उसका नंबर भी 4545 ही था। 

End of Article