Shamshera Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर की फिल्म शमशेरा रिलीज हो चुकी है। लंबे इंतजार के बाद यशराज बैनर की ये फिल्म 22 जुलाई को सिनेमाघरों में पहुंची। फिल्म में संजय दत्त का किरदार एक दारोगा का है जिसका नाम है शुद्ध सिंह। रणबीर कपूर शमशेरा के लीड रोल में हैं। वहीं वाणी कपूर ने डांसर सोना का रोल निभाया है। करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस हैं।
यह फिल्म रणबीर कपूर के लिए खास है क्योंकि इसके जरिए वो करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग से अच्छी कमाई रिलीज से पहले ही कर ली थी। कमाई के आंकड़ों की बात करें तो फिल्म ने रिलीज के पहले दिन सिर्फ 10.25 करोड़ रुपये की कमाई की है।
यशराज फिल्मस ने झोंकी पूरी ताकत
बिग बजट फिल्म, निर्माता आदित्य चोपड़ा ने यशराज बैनर के तले बनी अपनी शमशेरा की रिलीज के लिए मेकर्स ने पूरी ताकत झोंक दी। फिल्म के प्रमोशन से लेकर स्क्रीन काउंट तक, सब पर नजर रखी गई। कई शहरों में कास्ट ने जाकर प्रमोशन किया तो फिल्म 4350 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। बावजूद इसके ‘शमशेरा’ कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की ओपनिंग 14.11 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड की बराबरी नहीं कर सकी है।
रणबीर का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड
रणबीर कपूर की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड देखें तो उनकी फिल्म संजू ने 34.75 करोड़ रुपये के साथ सबसे तगड़ी ओपनिंग दी थी। उसके बाद 21.56 करोड़ रुपये के साथ बेशर्म दूसरे, 19.45 करोड़ रुपये के साथ ये जवानी है दीवानी तीसरे, 13.30 करोड़ रुपये के साथ ये जवानी है दीवानी चौथे और 10.94 करोड़ रुपये के साथ तमाशा पांचवे नंबर पर है। रणबीर कपूर की शमशेरा इन पांचों फिल्मों में से किसी का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई।

