Shahid Kapoor Jersey shoot: ठीक हुई शाहिद कपूर की होंठ की चोट, फिर शुरू की जर्सी की शूटिंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2020, 09:34 AM IST

Shahid Kapoor lip injury: शाहिद कपूर ने हाल ही में ये जानकारी दी कि उनकी होंठों की चोट अब पहले से बेहतर है। जिसके बाद वे अपनी फिल्म जर्सी की शूटिंग में जुट गए हैं।

Shahid Kapoor Jersey shoot: ठीक हुई शाहिद कपूर की होंठ की चोट, फिर शुरू की जर्सी की शूटिंग
Photo Credit: Instagram

बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर के लिए पिछला साल बेहद खास रहा। उनकी फिल्म कबीर सिंह ब्लॉकबस्टर रही और उनके करियर की सबसे बड़ी हिट बनी। अब शाहिद अपनी नई फिल्म जर्सी को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि कुछ दिन पहले ही शूटिंग के दौरान शाहिद को चोट लग गई थी और उन्हें शूट रोकना पड़ा था। लेकिन अब शाहिद के फैंस के लिए खुशखबरी है। उनकी चोट पहले से काफी बेहतर है और वे शूटिंग पर लौट आए हैं।

शाहिद ने खुद इस बात की जानकारी दी और अपनी चोट के बारे में बताया। दरअसल उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में एक सेल्फी शेयर की, जिसमें वे बिल्कुल ठीक लग रहे हैं। इनमें शाहिद ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू जैकेट में सनग्लासेज  लगाए हुए नजर आ रहे हैं। 

Shahid Kapoor's Instagram story

इसके साथ उन्होंने लिखा आप सभी की विशेज के लिए शुक्रिया। कटे होंठ अभी भी पूरी तरह ठीक नहीं हैं, लेकिन अब ज्यादा दिखाई नहीं दे रहा है। तो वापस सेट पर। बूम। सेल्फी के साथ शाहिद ने एक बूमरैंग भी स्टोरी में पोस्ट किया। जिसके साथ उन्होंने लिखा कि जर्सी के शूट के लिए वापस पहुंच रहा हूं।

Shahid Kapoor's Instagram story

इससे पहले शाहिद मुंबई एयरपोर्ट पर भी नजर आए थे। जहां वे काफी स्टाइलिश लग रहे थे। बता दें कि शाहिद की फिल्म जर्सी इसी नाम की हिट तेलुगू फिल्म का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। ये एक स्पोर्ट्स ड्राा है। जिसमें शाहिद क्रिकेटर का रोल निभाएंगे। शाहिद की बैटिंग करते हुए कुछ फोटोज भी वायरल हुई थीं। उनकी इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

End of Article