Shahid Kapoor Film Jersey Shoot: शाहिद कपूर ने शुरू की जर्सी की शूटिंग, खास फोटो शेयर कर दी जानकारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 15, 2019, 07:22 AM IST

Shahid Kapoor Film Jersey Shoot: शाहिद कपूर ने अपनी अगली फिल्म जर्सी की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी।

Shahid Kapoor Film Jersey Shoot: शाहिद कपूर ने शुरू की जर्सी की शूटिंग, खास फोटो शेयर कर दी जानकारी
Photo Credit: Instagram

बॉलीवुड के चार्मिंग स्टार शाहिद कपूर के लिए ये साल बहुत अच्छा रहा। उनकी फिल्म कबीर सिंह ब्लॉकबस्टर रही। अब इसके बाद शाहिद जर्सी में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म तेलुगू सुपरहिट फिल्म की हिंदी रीमेक है। शाहिद ने जर्सी की शूटिंग शुरू कर दी है।

शाहिद ने खुद ये जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की। जिसमें जर्सी का क्लैपरबोर्ड नजर आ रहा है। क्लैप बोर्ड के साथ विंटेज ट्रॉफीज और अखबार की कटिंग का एक फ्रेम है। फोटो के दायीं ओर कुछ मैडल्स भी लटके हुए दिख रहे हैं। इस फोटो को देखकर फैंस के दिल में फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।

इस फोटो के साथ शाहिद ने लिखा कि अपने सपनों का पीछा करने में कभी देर नहीं होती #जर्सी..सफर शुरू होता है। बता दें कि शाहिद की तबीयत खराब होने की वजह से जर्सी की शूटिंग आगे खिसक गई थी। उन्होंने 2 दिन पहले ही अपने फैंस को बताया था कि वे अब ठीक हैं और जल्द शूटिंग शुरू करेंगे। 

इस फिल्म को गौतम तिन्ननुरी डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं फिल्म के प्रोड्यूसर अमन गिल और दिल राजू हैं। जर्सी एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसमें एक क्रिकेटर के संघर्ष को दिखाया जाएगा। तेलुगू में भी ये इसी टाइटल में रिलीज हुई थी, जिसमें नानी ने लीड रोल निभाया था। अब हिंदी रीमेक में शाहिद लीड किरदार में दिखेंगे। फिल्म में शाहिद के साथ पहली बार मृणाल ठाकुर नजर आने वाली हैं। वे इससे पहले ऋतिक रोशन के साथ फिल्म सुपर 30 में दिखीं थीं।

End of Article