Aryan Khan जल्द करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, पिता Shah Rukh Khan की तरह एक्टिंग नहीं बल्कि करेंगे ये काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 22, 2022, 04:24 PM IST

Aryan Khan Bollywood Debut: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान मुंबई ड्रग्स केस की वजह से सुर्खियों में बने हुए थे। एक बार फिर आर्यन खान ने लोगों की नजरें अपनी ओर आकर्षित कर ली हैं। कहा जा रहा है कि वह जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं और उनका काम अहम होने वाला है। 

Aryan Khan जल्द करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, पिता Shah Rukh Khan की तरह एक्टिंग नहीं बल्कि करेंगे ये काम

Aryan Khan Bollywood Debut As A Writer: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं, लेकिन कैमरा के आगे रहकर नहीं बल्कि कैमरा के पीछे रहकर। वर्ष 2020 में आर्यन खान ने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से ग्रेजूएशन पूरा किया था। उनके पास फाइन आर्ट्स, सिनेमैटिक आर्ट्स, फिल्म और टेलीविजन प्रोडक्शन में स्नातक की डिग्री है। अब वह पढ़ाई के बाद प्रैक्टिकल काम पर फोकस करने वाले हैं। लेकिन वह अपने पिता की तरह एक्टिंग नहीं बल्कि राइटिंग का पैशन फॉलो करेंगे (Aryan Khan Debut)। 

एक्टिंग नहीं फिल्म में करेंगे यह काम

स्टार सन कैमरा के सामने आने के शौकीन नहीं हैं, वह कैमरा के पीछे रहकर काम करने में ज्यादा दिलचस्पी रखते हैं (Aryan Khan Bollywood Debut)। पिंकविला की एक खबर के अनुसार, आर्यन खान अब एक ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ बातचीत कर रहे हैं। वह एक वेब सीरीज और एक फीचर फिल्म के लिए काम करेंगे जो उनके पिता के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनेगी। अगर सब कुछ ठीक रहा तो आर्यन खान के इस ओटीटी सीरीज को इस वर्ष रिलीज किया जा सकता है। आर्यन खान की यह वेब सीरीज एक फैन पर आधारित होगी जिस पर आर्यन बिलाल सिद्धकी के साथ बतौर को-राइटर काम कर रहे हैं। 

हाल ही में खबर आई थी कि शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) भी अपना डेब्यू करने वाली हैं (Suhana Khan Debut)। वह नेटफ्लिक्स पर एक वेब सीरीज में नजर आएंगी जिसे जोया अख्तर (Zoya Akhtar) निर्देशित करेंगी। इसी बीच शाहरुख खान भी अपने आगामी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण के साथ पठान पर काम करने के लिए वह जल्द ही स्पेन के लिए रवाना होंगे। इस फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ जॉन इब्राहिम भी होंगे जो नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे।

End of Article