83 Movie on TV: टीवी पर होगा रणवीर की फिल्म 83 का प्रीमियर, जानें कब और कैसे देख सकते हैं आप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 22, 2022, 02:55 PM IST

Ranveer Singh Starrer 83 Movie on TV: कबीर खान के निर्देशन में बनी सुपरस्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फ़िल्म 83 का टीवी पर प्रीमियर होने जा रहा है।

83 Movie on TV: टीवी पर होगा रणवीर की फिल्म 83 का प्रीमियर, जानें कब और कैसे देख सकते हैं आप

Ranveer Singh Starrer 83 Movie on TV: कबीर खान के निर्देशन में बनी सुपरस्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फ़िल्म 83 का टीवी पर प्रीमियर होने जा रहा है। फिल्म 83 पिछले साल 24 दिसंबर 2021 को रिलीज हुई थी। अब इस फिल्म का दर्शक टीवी पर भी इंतजार कर रहे हैं। अगर आपने सिनेमाघरों में इस फिल्म को नहीं देखा तो अब टीवी पर घर बैठे देखने का मौका मिल रहा है। 

आपको बता दें कि होली के बाद रविवार 20 मार्च को इस फिल्म का टीवी प्रीमियर होगी। रात 8 बजे, स्टार गोल्ड पर वर्ल्ड टेलीविजन पर इसका प्रीमियर होने जा रहा हैं। ये फ़िल्म अभी तक किसी भी ओटीटी प्लेटफार्म पर भी रिलीज नही हुई हैं। ऐसे में इस फिल्म का टीवी पर आना खास है और दर्शक इस मौके का फायदा उठाने के मूड में हैं। 

इतना ही नही स्टार गोल्ड ऑफर कर रहा हैं उन विज्ञापनों को जो 83 के एरा में टीवी पर छाए हुए थे ताकि जब लोग घरों में बैठकर फिल्म देंखेगे तब इन विज्ञापनों को देख उनकी पुरानी यादें भी ताजा हो जाएगी। 

फ‍िल्‍म 83 इसलिए खास है क्‍योंकि इसमें देशभक्ति है, इसमें क्रिकेट है, इसमें भावनाओं का जुड़ाव है।1983 की टीम वास्तव में भारत भर की क्रिकेट प्रतिभाओं का एक समामेलन थी जो आखिरी गेंद तक लड़ना चाहती थी। विश्व कप जीतने के लिए कुछ ऐसा करो जो इस देश के इतिहास में कभी नहीं किया गया! लोग उस इतिहास को फिर से देखना चाहते हैं जो प्रतिष्ठित कप्तान कपिल देव द्वारा बनाया गया था, जब भारत ने 1983 में इंग्लैंड में विश्व कप फाइनल में शक्तिशाली वेस्टइंडीज को हराया था।

फिल्म 83 रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के बाद पहली ऑनस्क्रीन मूवी होगी। इसमें रणवीर कपिल देव की भूमिका में नजर आए हैं जबकि दीपिका उनकी पत्‍नी रोमी भाटिया के रोल में हैं। 83 में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा पंकज त्रिपाठी, अम्मी विर्क, साकिब सलीम, हार्डी संधू, बोमन ईरानी, साहिल खट्टर, अमृता पुरी, ताहिर राज भसीन और निशांत दहिया भारतीय क्रिकेट टीम के अन्‍य सदस्‍य और मैनेजर की भूमिका में हैं। 

End of Article